Realme Smart SLED TV 55-inch भारत में हुआ लॉन्च, Realme 100W साउंड बार की भी भारत में शुरुआत

Realme Smart SLED TV 55-inch भारत में हुआ लॉन्च, Realme 100W साउंड बार की भी भारत में शुरुआत
HIGHLIGHTS

Realme Smart SLED TV को भारत में 55-इंच के साइज़ में लॉन्च किया गया है

Realme स्मार्ट SLED टीवी 55 इंच के एक “बेजल-लेस, मेटल डिज़ाइन” को पेश करता है जो 9.5 mm पतला बेजल प्रदान करता है

स्मार्ट SLED टीवी के अलावा, Realme ने भारतीय बाजार में अपना पहला साउंडबार, Realme 100W साउंडबार भी लॉन्च किया है

Realme Smart SLED TV को भारत में 55-इंच के साइज़ में लॉन्च किया गया है। यह नया स्मार्ट टीवी दुनिया का पहला SLED 4K टीवी कहा जा रहा है जो एक फ्लैगशिप-स्तरीय सिनेमाई अनुभव लाने के लिए बनाया गया है। Realme स्मार्ट SLED टीवी 55 इंच के एक “बेजल-लेस, मेटल डिज़ाइन” को पेश करता है जो 9.5 mm पतला बेजल प्रदान करता है। यह SLED पैनल के साथ आता है जिसे Realme और SPD तकनीक के मुख्य वैज्ञानिक जॉन रूयमेन द्वारा निर्मित किया गया है। स्मार्ट SLED टीवी के अलावा, Realme ने भारतीय बाजार में अपना पहला साउंडबार, Realme 100W साउंडबार भी लॉन्च किया है। नया डिवाइस 40W सबवूफर के साथ आता है और इसमें 60W फुल-रेंज स्पीकर भी शामिल हैं।

Realme Smart SLED TV 55-inch और Realme 100W साउंडबार की भारत में कीमत 

Realme Smart SLED TV 55-inch को भारत में Rs 42,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, हालाँकि इसकी पहली सेल में आप इसे मात्र Rs 39,999 की कीमत में ही ले सकते हैं। हालाँकि यह ऑफर मात्र इसकी पहली सेल के लिए ही है। यह मोबाइल फोन Flipkart और Realme.com के माध्यम से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, और इसे 16 अक्टूबर को पहली दफा सेल के लिए 12AM (आधी रात) लाया जाने वाला है। 

इसके अलावा अगर हम Realme की ओर से ही Realme के इस टीवी के साथ किये गए और Realme 7i और Realme 7 Pro के स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किये गए Realme 100W soundbar की कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस साउंडबार को कंपनी की ओर से Rs 6,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसे आप 16 अक्टूबर को ही इसकी भी पहली सेल के दौरान Amazon India, Flipkart और Realme.com के माध्यम से खरीद सकते हैं। 

Realme Smart SLED TV 55-inch के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

Realme Smart SLED TV 55-inch को एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपो एक सिनेमटिक डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन के साथ 1.7 बिलियन कलर्स भी ऑफर करता है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इसमें आपको एक बिल्ट-इन क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन भी मिल रहा है, जो कलर प्रोडक्शन को ऑप्टिमाइज़ करता है। इसके अलावा इसमें आपको 7 डिस्प्ले मोड भी मिल रहे हैं, यह आपको स्टैण्डर्ड, स्पोर्ट्स, गेम, विविड, एनर्जी सेविंग, यूजर, और मूवी के तौर पर देखने को मिलेंगे। 

Realme SLED TV launched in India

Realme Smart SLED TV 55-inch को क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जो 1.3GHz cortex A55 CPU से लैस है, इसके अलावा इसमें आपको माली-470 MP3 GPU भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इसमें आपको 16GB की स्टोरेज भी मिल रही है। टीवी में आपको 24W के क्वाड स्टीरियो स्पीकर मिल रहे हैं, जो डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

यह टीवी यानी Realme Smart SLED TV 55-inch गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, और इसमें कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI Ports दिए गए हैं, इसके अलावा इसमें आपको दो USB Port भी मिल रहे है, इसमें आपको एक AV पोर्ट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं इसमें आपको एक एथरनेट पोर्ट भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक हेडफोन जैक भी मिल रहा है। टीवी के साथ आपको एक स्मार्ट रिमोट भी ऑफर किया जा रहा है, जो आपको अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स और YouTube के लिए डेडिकेटेड बटन भी देता है। 

Realme 100W Soundbar स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

Realme 100W soundbar launched

Realme 100W Soundbar की बात करें तो आपको बता देते है कि इसमें आपको दो फुल रेंज 2.25-इंच 15W स्पीकर्स मिल रहे हैं, हालाँकि इतना ही नहीं इसके अलावा आपको दो 15W ट्वीटर्स भी मिल रहे हैं, जो आपको 60W का टोटल आउटपुट देने में सक्षम हैं। हालाँकि इसके अलावा इसमें आपको 40W के सबवूफर भी मिल रहे हैं। कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि Realme 100W Soundbar में आपको ऑप्टिकल ऑडियो पोर्ट मिल रहे है, इसके अलावा इसमें आपको कोक्शियल पोर्ट भी दिए जा रहे हैं। HDMI (ARC) पोर्ट भी इसमें हैं, इसके अलावा औक्स इन और USB पोर्ट भी आपको इसमें मिल रहे हैं। इसके अलावा आपको Realme 100W Soundbar में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo