Mi.Com पर दोपहर 12 बजे से Mi LED Smart TV 4 और Mi LED Smart TV 4A सेल के लिए होंगे उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4 की कीमत 34,999 रूपये है, वहीं Mi LED Smart TV 4A को 13,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Mi.Com पर दोपहर 12 बजे से Mi LED Smart TV 4 और Mi LED Smart TV 4A सेल के लिए होंगे उपलब्ध

Xiaomi ने हाल ही में अपने दो टीवी Mi LED Smart TV 4 और Mi LED Smart TV 4A भारत में पेश किए हैं।  ये दोनों टीवी आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi के ये दोनों टीवी ऑनलाइन Mi.Com पर उपलब्ध होंगे। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Flipkart दे रहा है इन एयर कूलर्स पर खास ऑफर्स

Mi LED Smart TV 4A को खरीदने पर कंपनी जियोफाई के साथ 2,200 रूपये का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। Xiaomi के Mi LED Smart TV 4 की कीमत 34,999 रूपये है, वहीं Mi LED Smart TV 4A को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अगर Mi LED Smart TV 4A के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो इसका स्क्रीन साइज़ 32 इंच है जो कि अल्ट्रा-ब्राइट LED डिस्प्ले  है। इसमें 20W स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं। यह टीवी पैचवॉल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इसमें 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ ही 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है और इसका रेजोल्यूशन 1366×768 है।

बात करें Mi LED Smart TV 4 की तो यह इस टीवी की पहली सेल नहीं है। इससे पहले भी यह टीवी सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है और कुछ ही समय में सोल्ड आउट भी हो गया था। इस TV में 55 इंच की 4K HDR डिस्प्ले मौजूद है और इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज मौजूद है।

Mi LED स्मार्ट TV 4 एंड्रॉयड पर आधारित शाओमी के पैचवॉल ओएस पर चलता है लेकिन ये गूगल प्ले स्टोर को सपोर्ट नहीं करता है। है। Mi LED स्मार्ट TV 4 पर 15 भारतीय भाषाओं में कंटेन्ट उपलब्ध होंगे।

स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम

कनेक्टिविटी के मामले में ये टीवी डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 का इस्तेमाल करता है। ये 3 HDMI पोर्ट्स, 1 ARC, 1 USB 3.0 पोर्ट और 1 USB 2.0 पोर्ट ऑफर करता है। प्रॉसेसिंग यूनिट के लिये Mi TV 4 माली T830 ग्राफिक्स के साथ एमलॉजिक 64 बिट क्वॉड कोर CPU का इस्तेमाल करता है। साउंड डिपार्टमेंट में Mi TV 4 Dolby+DTS सिनेमा ऑडियो क्वालिटी ऑफर करता है।

 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo