HIGHLIGHTS
प्लान की वैधता है 28 दिन
अब इस प्लान में मिलेगा 1.6GB 4G डाटा
Vodafone ने अपने Rs 209 के मासिक प्लान को रिवाइज़ कर दिया है और अब इस Prepaid Plan में 1.6GB 4G डाटा दिया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो, टेलिकॉम ऑपरेटर इस प्लान में 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.6GB डाटा ऑफर करेगा। वोडाफ़ोन का यह Recharge Rs 199 और Rs 229 के प्रीपेड रिचार्ज के बीच का प्लान है।
SurveyVodafone Rs 209 के रिचार्ज प्लान की अवधि 28 दिन है और उपभोक्ता हर रोज़ 1.6GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं। प्लान में बिना किसी FUP सीमा की अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं।
अगर हम Rs 250 की श्रेणी में आने वाले प्लान्स की बात करें तो वोडाफोन यूज़र्स Rs 169, Rs 199, Rs 209 और Rs 229 विकल्पों में से चुनाव कर सकते हैं। इसी तरह, Bharti Airtel यूज़र्स को 28 दिन की अवधि के साथ इस श्रेणी में तीन प्लान्स मिलते हैं जो Rs 169, Rs 199 और Rs 249 में आते हैं।
इसके अलावा कंपनी ने एक अन्य प्लान को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत Rs 59 है, इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको काफी कुछ बढ़िया मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस प्लान में आपको 1GB डेली डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कुलमिलाकर 7GB डाटा मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile