वोडाफोन ने पेश किये नए स्पेशल अनलिमिटेड कालिंग और डाटा पैक

HIGHLIGHTS

वोडाफोन ने रमजान के मौके पर इन स्पेशल पैक को पेश किया है.

वोडाफोन ने पेश किये नए स्पेशल अनलिमिटेड कालिंग और डाटा पैक

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने रमजान के मौके पर अपने यूजर्स के लिए नए ऑफर पेश किया है. इन नए ऑफर्स के तहत कंपनी अनलिमिटेड लोकल और STD कालिंग के साथ ही फ्री डाटा भी दे रहा है. यह ऑफर उत्तर प्रदेश पश्चिम और उत्तराखंड में उपलब्ध हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रमजान स्पेशल पैक के तहत 2G और 3G यूजर्स अनलिमिटेड डाटा सिर्फ Rs. 5 और Rs. 19 में पा सकते हैं. इसके साथ ही 2G यूजर्स के लिए भी पैक पेश किया गया है, जिसके तहत अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ ही अनलिमिटेड डाटा मिल रहा है. इस पैक की कीमत Rs. 253 है. 

वहीँ अगर बात करें, Rs. 345 की कीमत के पैक के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ ही हर दिन 1GB डाटा मिलेगा.