HIGHLIGHTS
कुल अवधि है 70 दिन
एयरटेल के प्लान में मिलता है प्रतिदिन 3GB डाटा
वोडाफोन का नया प्लान वॉयस कॉलिंग के लिए होगा बेहतर
Vodafone अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया प्लान ले आया है जिसकी कीमत Rs 299 रखी गई है और यह प्लान खासतौर से उन यूज़र्स के लिए है जो बजट में एक लम्बी अवधि के लिए प्लान की तलाश कर रहे हैं। Rs 299 में आने वाले इस prepaid प्लान की अवधि 70 दिनों की है, लेकिन इसमें मिलने वाले लाभ बाज़ार में अन्य प्लान्स की तुलना में कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने वाला है। भारती एयरटेल भी प्रीपेड सेगमेंट में Rs 299 का प्लान ऑफर करता है और यह प्लान वोडाफोन की तुलना में काफी बेहतर है।
SurveyVodafone अपने इस प्लान में 3GB 2G/3G/4G डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 1000 SMS ऑफर करता है। दूसरी ओर, बात करें Bharti Airtel की तो यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 3GB डाटा ऑफर करता है, हालांकि इस प्लान कि वैधता 28 दिनों की ही है। इसके अलावा, एयरटेल के प्लान के साथ एक महीने के लिए Rs 129 में आने वाला अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
Rs 299 का यह प्रीपेड प्लान वोडाफोन की ओर से एक बोनस कार्ड है जो 70 दिन की वैधता ऑफर करता है और सब्सक्राइबर्स इस प्लान के तहत अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स का लाभ उठा सकते हैं और प्लान में कुल वैधता के लिए 3GB डाटा और 1000 SMS ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की रखी गई है।
प्लान के बारे में एक नापसंद आने वाली बात यह है कि यूज़र्स को पूरी अवधि के लिए केवल 3GB डाटा मिल रहा है और इसी तरह उपभोक्ता 1000 SMS का ही लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान उन्हीं यूज़र्स के लिए सही माना जा सकता है जो डाटा से ज्यादा वॉयस कॉल्स का उपयोग करते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile