अप्रैल में Jio की 4G डाउनलोड स्पीड रही सबसे तेज़: ट्राई

HIGHLIGHTS

Reliance Jio ने अप्रैल में अभी तक की सबसे तेज़ डाउनलोड स्पीड 19.12mbps को प्राप्त किया है.

अप्रैल में Jio की 4G डाउनलोड स्पीड रही सबसे तेज़: ट्राई

अप्रैल महीने में Reliance Jio की 4G डाउनलोड स्पीड अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा रही है. जियो ने अप्रैल महीने में 19.12mbps की स्पीड प्राप्त की है. यह जानकारी ट्राई ने दी है. ट्राई MySpeed एप्लीकेशन के जरिये डाटा डाउनलोड स्पीड से जुड़े आंकड़े जुटाती है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वैसे बता दें कि, अप्रैल महीने में तो जियो की स्पीड 19.12mbps रही है, लेकिन मार्च में यह स्पीड सिर्फ 18.48mbps थी. पिछले चार महीनों से जियो स्पीड के मामले में सबसे आगे रहा है.

वहीँ अगर बात कि जाये अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तो अप्रैल महीने में आईडिया सेलुलर की नेटवर्क स्पीड 13.70mbps थी, वहीँ वोडाफोन की स्पीड 13.38mbps थी. 

सोर्स

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma