Reliance Jio का 36 दिन वाला तगड़ा प्लान, मिलती है 3 महीने JioHotstar की सदस्यता

HIGHLIGHTS

Jio के 36 दिन वाले प्लान में क्या मिलता है।

Jio का यह प्लान डेली डेटा के अलावा की अन्य बेनेफिट्स से लैस है।

Jio अपने इस प्लान में JioHotstar की सदस्यता 3 महीने के लिए देता है।

Reliance Jio का 36 दिन वाला तगड़ा प्लान, मिलती है 3 महीने JioHotstar की सदस्यता

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। इस कंपनी के पास रिचार्ज प्लांस का भरमार है। Jio लगभग लगभग हर श्रेणी में एक प्लान प्रदान करता है। इसी कारण इस समय भी रिलायंस जियो का यूजर बेस सबसे बड़ा है। अलग अलग जरूरतों के लिए कंपनी अलग अलग प्लांस पेश करती है। कंपनी के पास 14 दिन की वैलिडीटी से लेकर एक साल यानि 365 दिन तक की वैलिडीटी वाले कई रिचार्ज प्लांस हैं। हालांकि, Reliance Jio के पास एक प्लान ऐसा है, जिसपर सभी की निगाहें मानो टिक जाती हैं। यह प्लान कंपनी का 36 दिन की वैलिडीटी वाला प्लान है। इसका प्राइस और इसमें मिलने वाले डेटा के बारे में आगे चर्चा होने वाली है। आप नीचे इस प्लान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio का 36 दिन की वैलिडीटी वाला दमदार प्लान

Jio के पास 46 दिन की वैलिडीटी वाला एक दमदार रिचार्ज प्लान है, इस प्लान में कंपनी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा देती है। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से प्लान में 100 SMS का लाभ भी अलग से दिया जा रहा है। इस प्लान में डेटा को अलग देखा जाए तो यह 2GB डेली के हिसाब से आपको मिलता है। इसका मतलब है कि 36 दिन की वैलिडीटी वाले इस प्लान में आपको 72GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, अगर आप प्लान में दिए जा रहे डेटा की लिमिट को पूरा पूरा खत्म कर लेते हैं तो स्पीड घरकर केवल और केवल 64Kbps के आसपास रह जाती है। इतने पर ही प्लान में मिलने वाले बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं। आइए जानते है कि प्लान में और क्या मिलता है।

Unlimited 5G डेटा की सुविधा से लैस है जियो प्लान

अगर जियो प्लान के अन्य बेनेफिट आदि देखे जाएं तो इसमें Unlimited 5G Data का लाभ भी शामिल है। इस प्लान में 2GB डेली डेटा के अलावा अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ भी अलग से दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप 5G Phone के साथ उस इलाके में रहते हैं जहां आपको 5G नेटवर्क मिलता है तो आप अनलिमिटेड 5जी डेटा का लाभ फ्री में ले सकते हैं। इसे ऐसे देखा जा सकता है कि आपको डेली 2जीबी डेटा तो दिया जा रहा है, हालांकि, जैसे ही आप उस स्थान पर आते हैं जहां 5G Network आ रहा है तो आपको अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट मिलना शुरू हो जाता है। ऐसे में डेटा के खत्म होने की दिक्कत भी खत्म हो जाती है।

कैटेगरीविवरण
प्लान नामJio 36 दिन वाला रिचार्ज प्लान
कीमत450 रुपये
वैलिडिटी36 दिन
कॉलिंगसभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMSप्रतिदिन 100 SMS
डेली डेटा2GB प्रतिदिन
कुल डेटा72GB
डेटा स्पीड लिमिटडेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64Kbps
5G डेटाअनलिमिटेड 5G डेटा (जहां नेटवर्क उपलब्ध हो)
OTT बेनेफिट3 महीने के लिए JioHotstar सदस्यता
अन्य बेनेफिटJioTV एक्सेस
क्लाउड स्टोरेज50GB JioAICloud
अतिरिक्त ऑफर18 महीने के लिए Google Gemini का फ्री एक्सेस
गूगल स्टोरेज500GB स्टोरेज का लाभ

कौन से एक्स्ट्रा बेनेफिट से लैस है जियो प्लान

जियो के इस प्लान के फायदे आप देख चुके हैं। हालांकि, प्लान में कुछ अन्य बेनेफिट भी अलग से मिलते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 3 महीने के लिए JioHotstar का एक्सेस दे रही है। इसके अलावा प्लान में JioTV के अलावा 50GB JioAICloud का एक्सेस भी मिल रहा है। प्लान के साथ कंपनी 18 महीने के लिए Google Gemini का फ्री एक्सेस भी मुहैया करवा रही है। इतना ही नहीं, इस प्लान में 500GB गूगल स्टॉरिज का लाभ भी दिया जा रहा है।

किस प्राइस में आता है जियो का 36 दिन वाला प्लान?

हमने जियो के इस प्लान के सभी बेनेफिट आदि को बारीकी से देख लिया है। हालांकि, आपको अभी तक यह नहीं बताया है कि आखिर इस प्लान को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है। असल में, इस प्लान को कंपनी ने 450 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए अपनी वेबसाईट और ऐप पर लिस्ट किया हुआ है। आप इसे वहीं से रिचार्ज कर सकते हैं।

आर्टिकल में आई से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: इस ताबड़तोड़ फीचर के साथ लॉन्च होगा Oppo F33.. देखें लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेक्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo