इस ताबड़तोड़ फीचर के साथ लॉन्च होगा Oppo F33.. देखें लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेक्स
Oppo F33 Series के फोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है।
Oppo F33 Pro को कंपनी एक दमदार कैमरा सेटअप पर लॉन्च करेगी।
Oppo के आगामी फोन्स की कीमत 35000 रुपये के अंदर हो सकती है।
Oppo India के बाजार में अपनी Oppo F33 Series को लॉन्च करने वाला है। इंडिया में Oppo F33 और Oppo F33 Pro स्मार्टफोन्स को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने एक टीजर को जारी करके फोन्स के डिजाइन और कुछ फीचर आदि से पर्दा उठा दिया है। दोनों ही फोन्स में IP69K रेटिंग मिलने वाली है, जो फोन्स को वाटर और डस्ट से ज्यादा प्रोटेक्शन देने वाली है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों ही फोन्स गजब की परफॉरमेंस से लैस होने वाले हैं। आइए जानते है कि Oppo F33 Series के इंडिया लॉन्च से पहले ही दोनों ही फोन्स को लेकर क्या क्या जानकारी सामने आई है। यहाँ हम आपको स्पेक्स से लेकर प्राइस आदि की जानकारी देने वाले हैं।
SurveyOppo F33 और Oppo F33 Pro के स्पेक्स और फीचर
Oppo F33 Pro को अगर देखा जाए तो जानकारी मिल रही है कि इस फोन में एक 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। फोन में चिपसेट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max होने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है। फोन में IP69K रेटिंग मिलेगी। फोन में एक 50MP का में कैमरा और इसके साथ ही एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में एक दमदार सेल्फ़ी के लिए 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है।
Say hello to the new #OPPOF33Series 5G, crafted to capture Wide for Big Moments. Launching on 15th April 2026, stay tuned!#WideForBigMoments #UltraWideSelfieCamera pic.twitter.com/u31PmDV4aK
— OPPO India (@OPPOIndia) April 8, 2026

Oppo F33 के स्पेक्स भी लगे हाथ देख लें
आपने Oppo F33 Pro के स्पेक्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही देख ली है। इसके अलावा आइए अब स्टैन्डर्ड मॉडल यानि Oppo F33 को लेकर भी जानकारी ले लेते हैं। Oppo F33 5G संरतफोन में कुछ मुख्य फीचर्स को Oppo F33 Pro से नहीं लिया जाने वाला है। इस फोन में IP69K रेटिंग मिलती है। इसके साथ साथ फोन में एक 6.57-इंच से 6.67-इंच साइज़ की डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। इस फोन में आपो Dimensity 6360 Max यानि Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने वाला है। इस फोन में कैमरा भी Pro मॉडल वाला ही मिलने वाला है। हालांकि, फ्रन्ट कैमरा के तौर पर Oppo F33 में एक 16MP का या 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। आइए अब जानते है कि आखिर Oppo F33 Series के फोन्स का प्राइस क्या हो सकता है। अगर इन स्पेक्स को देखा जाए तो फोन डीसेंट लग रहे हैं। इन्हें कंपनी मिड-रेंज में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं कि फोन्स का प्राइस क्या हो सकता है।
Oppo F33 और Oppo F33 Pro का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?
अगर प्राइस आदि को देखा जाए तो फोन सीरीज का लॉन्च 15 अप्रैल को है तो लगभग लगभग कुछ घंटे के बाद आपको आधिकारिक प्राइस पता ही चल जाने वाला है। हालांकि, अभी के लिए अगर आप जानना चाहते हैं कि Oppo F33 Pro को कंपनी किस प्राइस में लॉन्च कर सकती है तो ऐसी जानकारी आ रही है कि फोन 35,000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अगर स्टैन्डर्ड मॉडल्स को देखा जाए तो ऐसा माना जा सकता है कि Oppo F33 को कंपनी 24,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच की कीमत में लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन्स को कंपनी कुछ अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। इसमें Misty Forest, Starry Blue और Passion Red आदि शामिल हैं।
Wide enough to fit the whole squad. Zero compromises.
— OPPO India (@OPPOIndia) April 14, 2026
The all-new #OPPOF33Series 5G, 50MP Ultra Wide Selfie Camera with 0.6x Auto Zoom Out keeping everyone in, perfectly focused, every time!#WideForBigMoments #UltraWideSelfieCamera pic.twitter.com/imylHLCL6g

क्या आपको यह फोन सीरीज खरीदनी चाहिए?
अभी इस फोन सीरीज के कुछ स्पेक्स ही सामने आए हैं, ऐसे में फोन्स की खरीद आदि को लेकर सामने आ रहे सवालों का जवाब भी कुछ अभी देना सही नहीं रहने वाला है। हालांकि, स्पेक्स को देखकर और प्राइस का अंदाजा लगाकर ऐसा ही लग रहा है कि Oppo अपनी मिड-रेंज में इस फोन सीरीज को उतार सकता है। हालांकि, बाजार में इस फोन सीरीज को पहले से प्रतिद्वंदी सैमसंग, Vivo, OnePlus, Realme आदि के तौर पर मिलने वाले हैं। हालांकि, अभी के लिए सटीक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इस फोन के स्पेक्स देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि Oppo अपनी इस फोन सीरीज के साथ बहुत कुछ नया कर सकती है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp की चैट्स अब सिर्फ चैट नहीं रहेंगी..49 नई थीम बदल देंगी सब, देखें कब आएगा व्हाट्सएप अपडेट
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile