WhatsApp की चैट्स अब सिर्फ चैट नहीं रहेंगी..49 नई थीम बदल देंगी सब, देखें कब आएगा व्हाट्सएप अपडेट

HIGHLIGHTS

WhatsApp Web पर जल्द आने वाला है Chat Themes वाला धमाकेदार फीचर।

जल्द ही यूजर्स को 49 अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलेंगे, हर चैट के लिए अलग थीम सेट होगी।

अभी यह फीचर डेवलपमेंट में है, जल्द Beta Testers को इसका एक्सेस मिल जाएगा।

WhatsApp की चैट्स अब सिर्फ चैट नहीं रहेंगी..49 नई थीम बदल देंगी सब, देखें कब आएगा व्हाट्सएप अपडेट

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के अनुभव को ज्यादा बेहतर करने के लिए आए दिन नए नए फीचर्स लेकर आता रहता है। एक नए फीचर जल्द ही 49 नई थीम के साथ आ सकता है। असल में, नए फीचर के साथ क्या होने वाला है। क्या बदल जाने वाला है, इन सभी के बारे में हम नीचे चर्चा करने वाले हैं, अभी के लिए आपको बता देते हैं कि जल्द ही WhatsApp में काफी कुछ बदल जाने वाला है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि यूजर्स के अनुभव को व्हाट्सएप पूरी तरह से बदल देने वाला है। आइए जानते है कि क्या नया आने वाला है और यह कैसे चैटिंग करने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है यह नया व्हाट्सएप फीचर?

WhatsApp अपने WhatsApp Web के लिए एक बड़ा अपडेट करने की तैयारी में जुटा है। इस अपडेट में यूजर्स को Chat Themes का एक नया और जबरदस्त फीचर मिलने वाला है। अब तक WhatsApp Web पर कस्टमाइज़ेशन के नाम पर कुछ खास था नहीं लेकिन अब पुराना वॉलपेपर बदलने का ऑप्शन मिलेगा। ऐसा कह सकते हैं कि इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अपनी चैट का पूरा लुक और फील अपनी मर्ज़ी से सेट कर सकेंगे। यानी WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा यह आपकी पर्सनैलिटी को भी दिखाने वाला बन जाने वाला है।

49 कलर ऑप्शन व्हाट्सएप अनुभव को बनाएंगे खास

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp इस फीचर में करीब 49 अलग-अलग थीम ऑप्शन पर काम कर रहा है। इसमें Blue जैसे रंगों के कई अलग-अलग Shades और Tones शामिल होंगे। यानी एक ही रंग के दर्जनों वेरिएशन मिल जाने वाले हैं। इससे यूजर्स को अपनी पसंद के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट लुक सेट करने का पूरा कंट्रोल मिलेगा। इसके साथ-साथ Message Bubbles का रंग भी बदला जा सकेगा और उसके साथ Matching Wallpaper भी सेट किया जा सकेगा। ऐसा होने से पूरी चैट ऊपर से नीचे तक बेहतरीन हो जाने वाली है।

हर चैट के लिए होगी एक अलग थीम

अब यहाँ एक बात है जो सच में दिल खुश कर देने वाली है। इस फीचर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप हर अलग चैट के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे। इसका मतलब है कि आप अब पर्सनल चैट के लिए अपना पसंदीदा चुन सकेंगे, ऑफिस की चैट के लिए कोई प्रोफेशनल लुक अडाप्ट कर सकेंगे, इसके अलावा दोस्तों के ग्रुप के लिए धमाकेदार कलरफुल थीम भी चुन सकेंगे।

कब मिलेगा यह फीचर?

अभी के लिए यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। जल्द ही इसे Beta Testers के लिए मुहैया करवा दिया जाने वाला है। उसके बाद आने वाले अपडेट्स में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में इस फीचर को सभी के लिए पेश कर दिया जाए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: फ्रिज से बार-बार टपक रहा है पानी? इसे मत करो इग्नोर.. अंदर पल रही है बड़ी मुसीबत! देखें रोकने के उपाय

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo