Reliance Jio इस दिन पूरे भारत में लॉन्च कर सकता है 5G सेवाएं

Reliance Jio इस दिन पूरे भारत में लॉन्च कर सकता है 5G सेवाएं
HIGHLIGHTS

Jio 15 अगस्त, 2022 को 5G सेवाएं शुरू कर सकता है

Reliance Jio इस महीने मेगा 5G नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी थी

कंपनी ने कहा कि जियो कम से कम समय में 5जी रोलआउट के लिए पूरी तरह से तैयार है

भारत 15 अगस्त, 2022 को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, और सरकार 'हर घर तिरंगा' जैसे कई अभियानों के साथ पूरे आयोजन की तैयारी में लगी हुई है, और इसकी तैयारी बड़े पैमाने पर चल रही है। आपको बता दें कि इसी के साथ Jio 15 अगस्त, 2022 को 5G सेवाएं शुरू कर सकता है।  

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea 5G सर्विसेज की कीमत जान यूजर्स के उड़े होश, जानिए डिटेल

मेगा 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद, टेलीकॉम, रिलायंस जियो कंपनी सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले के रुप में सामने आई है, और बेची गई सभी महंगी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा हासिल कर लिया है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली टेल्को इस उम्मीद के बीच वापस आ गई है कि वह 15 अगस्त को अपनी 5G सेवाएं लॉन्च कर सकती है। 

jio

Jio 15 अगस्त को 5G सेवाएं शुरू कर सकता है

आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनी देश की 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे ऊपर बोली लगाने वाले के रूप में सामने आई है, वहीं रिलायंस जियो के प्रेजिडेंट आकाश अंबानी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी देश में ग्लोबली, सस्ती 5G और 5G- योग्य सेवाओं को पेश करने के लिए तैयार है।

रिलायंस जियो के प्रेजिडेंट आकाश अंबानी ने यह भी कहा है कि, "हम ऐसी सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान देंगे जो भारत की डिजिटल क्रांति में तेजी लाएंगे, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, निर्माण और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में।"

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A23 5G हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी और 50MP के क्वाड कैमरा से लैस

कंपनी ने कहा कि जियो कम से कम समय में 5जी रोलआउट के लिए पूरी तरह से तैयार है। Jio के 4G रोलआउट की स्पीड स्केल और सोशल इम्पैक्ट का दुनिया में कोई मेल नहीं है। अब एक बड़े सपने और मजबूत संकल्प के साथ, Jio 5G दुनिया में भारत के तरक्की की अगुवाई करने के लिए तैयार है। 

Reliance Jio इस महीने मेगा 5G नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी थी, जिसमें  भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी बाकी कॉम्पिटिटर्स की तुलना में 88,078 करोड़ रुपये में एयरवेव प्राप्त की, जिन्होंने लगभग 43,084 करोड़ रुपये और 18,784 करोड़ रुपये के एयरवेव खरीदे।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo