Flipkart पर धमाकेदार सेल शुरू: 10001mAh बैटरी वाला फोन हो गया बेहद सस्ता, लपक लो सुनहरी डील
Realme P4 Power का लॉन्च साल कि शुरुआत में हुआ था।
10001mAh की बैटरी केसाथ लॉन्च होने वाला Realme P4 Power भारत का पहला फ़ोन है।
Flipkart पर चल रही Realme Days Sale के दौरान इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Flipkart की Realme Days Sale में रियलमी के दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। Realme P4 Power में 10001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसे IP69 रेटिंग भी मिली है। यह स्मार्टफोन भारत में इसी साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। सेल के दौरान Realme P4 सीरीज के दूसरे मॉडल्स पर भी ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।
SurveyRealme P4 Power पर कितना डिस्काउंट?
Realme P4 Power को कंपनी ने 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। Flipkart पर इनकी लिस्टेड कीमत क्रमशः 29,999 रुपये, 31,999 रुपये और 34,999 रुपये है।
Realme Days Sale में फोन पर 1,500 रुपये की कटौती मिल रही है। बैंक ऑफर का इस्तेमाल करने के बाद इसका शुरुआती वेरिएंट 28,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 22,250 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Realme P4 Power के स्पेसिफिकेशन
Realme P4 Power में 6.8 इंच का 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसमें HyperGlow डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है। इसकी वजह से फोन को पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है और पानी में डूबने की स्थिति में भी इसके खराब होने का खतरा कम रहता है।
फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Realme P4 Power में 10001mAh की क्षमता वाली बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 पर आधारित Realme UI पर चलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud होने के बाद भी पैसा मिल जाएगा वापिस! तुरंत कर लो ये काम
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
