Cyber Fraud होने के बाद भी पैसा मिल जाएगा वापिस! तुरंत कर लो ये काम
सरकार की ओर से साइबर फ्रॉड को रोकने के की उपाय किए जा चुके हैं।
बहुत से उपाय होने के बाद भी साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है और आपको पैसा वापिस पाना है तो इसका एक तरीका है।
देश में OTP-Based Scams और Digital Arrest जैसे Cyber Crimes लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी के साथ Cyber Fraud हो जाए, तो पैसा वापस पाने का क्या कोई रास्ता है भी या नहीं? बहुत से लोग सिर्फ Police Complaint दर्ज कराकर रुक जाते हैं और यह नहीं जानते कि इसके आगे भी एक प्रोसेस है जो असल में पैसा वापस दिला सकता है। असल में, इसी काम के लिए Ministry of Home Affairs ने Mobile Restoration Module यानी MRM नाम का एक Portal बनाया है। यह National Cybercrime Reporting Portal यानी NCRP का ही एक हिस्सा है, और अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो हो सकता है कि यह आपके पैसे वापिस पाने में आपकी पूरी मदद कर दे।
Surveyसबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप क्या है?
अगर आपके साथ Cyber Fraud हो गया है, तो पहला काम तुरंत 1930 Helpline Number पर Call करना या NCRP Portal पर Online शिकायत दर्ज करना है। आप इस काम को जितनी जल्दी करेंगे, उतना ही बेहतर हो सकता है, क्योंकि MRM Portal तभी काम करता है जब Scammer के Bank Account में पैसा पहले से Freeze हो चुका हो। और यह Freezing तभी संभव है जब आपने वक्त रहते शिकायत दर्ज कर दें।
किस स्थिति में वापिस मिल सकता है गंवाया हुआ पैसा?
एक अधिकारी के मुताबिक MRM Portal सिर्फ दो Conditions पूरी होने पर ही Refund Process कर पाता है, पहला यह कि आपने घटना के तुरंत बाद 1930 या NCRP पर शिकायत दर्ज कर दी हो, और दूसरा यह कि Scammer के Account में पैसा फ्रीज़ हो चुका हो।

Refund के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियाँ हैं, इन्हें भी देखें
MRM Portal के जरिए Refund के लिए तीन श्रेणियाँ बनाई गई हैं, और हर एक अलग अलग शर्तें हैं।
- पहली श्रेणी में अगर Scammer के Account में Freeze की गई कुल रकम 50,000 रुपये से कम है, तो न FIR की कॉपी चाहिए, न Court Order की जरूरत है। यह पैसा सीधे Police Complaint के आधार पर ही Refund हो जाता है।
- दूसरी श्रेणी को अगर देखा जाए तो यहाँ भी वैसा ही रूल लागू होता है, बस फर्क यह है कि यहाँ Total Freeze Amount 50,000 रुपये से ज्यादा है, लेकिन वो अलग-अलग Bank Accounts में बंटा हुआ है, और किसी भी एक Account में 50,000 रुपये से ज्यादा नहीं है।
- तीसरी श्रेणी थोड़ी अलग है। अगर किसी एक Single Bank Account में Freeze की गई रकम 50,000 रुपये से ज्यादा है, तो MRM Portal पर Refund Request डालने से पहले FIR दर्ज कराना जरूरी है। Request सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक Special Police Team Portal पर जरूरी Indemnity Bond और Notice Upload करेगी, और उसके बाद संबंधित Bank सीधे पीड़ित के Account में पैसा वापस भेज देने वाला है।
Refund Request Online कैसे डालें, पूरा प्रोसेस देखें
यहाँ हम आपको यह बताने वाले हैं कि आपको पैसा वापिस पाने के लिए आखिर करना क्या है, अगर आप भी रीफंड पाना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों को अपने पास तैयार रखना चाहिए: अपना Bank Account Number, PAN Card की Digital Copy, 14 अंकों की Complaint ID और Registered Mobile Number।
- पहला Step, MRM Portal यानी mrm-ncrp.mha.gov.in/public-info पर जाएँ।
- दूसरा Step, वहाँ दिए गए Citizen Login Button पर Click करें।
- तीसरा Step, Login करने के लिए अपना Registered Phone Number दर्ज करें। ध्यान रहे, यह वही नंबर होना चाहिए जो NCRP Portal पर भी Register है।
- चौथा Step, अब इस Number पर आए OTP को दर्ज करके Portal में Login करें।
- पाँचवाँ Step, Raise Refund Request Section में जाएँ और NCRP Portal से मिली अपनी 14 अंकों की Complaint ID यहाँ टाइप कर दें। इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी जहाँ Freeze की गई रकम पहले से ही दर्ज होगी।
- छठा Step, अपने PAN Card की Digital Copy Upload करें, फिर Bank Account Number और अपनी Branch का IFSC Code डालें, जहाँ आपको Refund चाहिए।
- सातवाँ Step, अगर Court Order की Copy है, तो Select Court Order Option से उसे भी Upload कर सकते हैं। अगर एक Account में Freeze रकम 50,000 रुपये से ज्यादा है, तो FIR और Court Order दोनों जरूरी हैं।
- आठवाँ Step, Declaration वाले Checkbox पर Tick करें और Submit Button दबा दें।
Submit करते ही MRM Portal एक Unique Request ID Generate करेगा, जो ‘MR2026’ से शुरू होगी। इसी ID की मदद से Refund Request का Status Track किया जा सकता है।
सबसे जरूरी बात क्या है?
MRM Portal तभी काम आता है जब पहले स्टेप यानी 1930 Helpline या NCRP Complaint में देर न हो। Cyber Fraud होते ही घबराने की बजाय सबसे पहले Complaint दर्ज कराएँ, क्योंकि जितनी जल्दी Bank Account Freeze होगा, उतनी ही ज्यादा चांस हैं कि आपका पैसा वापिस मिल जाए।
यह भी पढ़ें: Poco M8x 5G vs OnePlus N6 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
