Poco X8 vs Vivo Y31T vs Realme 16x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8 vs Vivo Y31T vs Realme 16x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8, Vivo Y31T 5G और Realme 16x 5G भारतीय बाजार में 30,000 रुपये के अंदर आने वाले 3 दमदार और लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैं। ये तीनों अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। Poco X8 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo Y31T 5G में 7,200mAh बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। वहीं, Realme 16x 5G में 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी मिलती है। अगर आप मिड-रेंज में न्य स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह तुलना आपके काम की हो सकती है। आइए तीनों फोन्स की तुलना फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco X8 vs Vivo Y31T vs Realme 16x

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco X8 में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

Vivo Y31T 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,608 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,250 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83% NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 219 ग्राम है।

POCO X8 and X8 Power First sale

Realme 16x 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है। फोन IP65 रेटेड है और इसमें MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी है। इसका वजन 217 ग्राम है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8 में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें LPDDR4X RAM मिलती है। फोन Xiaomi के Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo Y31T 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 1.95GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक की स्पीड पर चलते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। यह Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें 5,300 वर्ग मिमी का AirFlow VC कूलिंग सिस्टम और GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन मिलता है।

Vivo Y31t 5G gets Price drop with bank discount on Flipkart

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco X8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का f/1.8 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जबकि दूसरा 2MP डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo Y31T 5G में 50MP का f/2.0 प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का f/2.4 Bokeh सेंसर है। फ्रंट में 8MP का f/2.05 कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में Night, Portrait, Video, Live Photo, Slo-mo, Time-lapse, Pro और Pano जैसे मोड मिलते हैं।

Realme 16x 5G में 50MP का f/1.8 रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Poco X8 सबसे आगे है। इसमें 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme 16x 5G with 7000mAh battery Phone sale today in india price offers specs

Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

भारत में कीमत

  • भारत में Poco X8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जो इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
  • Vivo Y31T 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसके बेस मॉडल में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
  • वहीं, Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत भी 25,999 रुपये है और इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें: UPI में बड़ा बदलाव! अब बिना इंटरनेट एक टैप में होगी ऑनलाइन पेमेंट, NPCI ने लॉन्च किया ये धमाका फीचर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile