आपको बता देते हैं कि Hathway की ओर से भारत में अपनी ब्रॉडबैंड सेवा को बढ़ाते हुए एक नए प्लान को लॉन्च कर दिया गया है, यह प्लान 100Mbps की स्पीड के साथ कोलकाता में पेश किया गया है। इसके अलावा यह प्लान आपको मासिक इफेक्टिव कीमत Rs 699 में मिलने वाला है, और इसकी FUP लिमिट की अगर बात करें तो यह आपको 1TB के साथ मिल रहा है। हालाँकि हम सभी जानते हैं कि JIo Fiber Launch अभी मात्र कमर्शियल तौर पर ही हुआ है। इसका आधिकारिक लॉन्च 5 सितम्बर को होने वाला है, हालाँकि इसके पहले ही Hathway की ओर से इस बड़े कदम को उठा लिया गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
हालाँकि इतना ही नहीं, आपको Hathway की ओर से Rs 899 की कीमत में आने वाले Play Box के साथ Rs 2500 का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। इस प्ले बॉक्स के माध्यम से आप Netflix, Sun NXT, और Zee5 के अलावा अन्य कई विडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जैसे कि आप जानते हैं कि अभी हाल ही में Jio Fiber का कमर्शियल लॉन्च हुआ है, और कंपनी ने इसके बारे में काफी चीजें भी उजागर कर दी हैं। अब ऐसे ही Hathway के अलावा अन्य कई कंपनी भी ऐसे ही बदलाव अपने प्लान्स में कर सकती हैं, या फिर कुछ नया भी यूजर्स के लिए पेश कर सकती हैं। अब देखना होगा कि आखिर 5 सितम्बर से पहले बाजार में और क्या होता है।
क्या एयरटेल और अन्य टेलीकॉम कंपनियों की ओर से भी ऐसे ही कदम उठाये जाने वाले हैं। हम ऐसा ही कुछ जियो के आधिकारिक लॉन्च के समय भी देख चुके हैं। सभी कंपनियों ने अपने यूजर्स को अपने तक बनाएं रखने के लिए कुछ बड़े कदम उठाये थे, जैसे आप हमने Hathway की ओर से उठते देखें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile