रिलायंस जियो फीचर फ़ोन की कीमत और लॉन्च डेट लीक
By
Kulveer Sharma |
Updated on 06-Jul-2017
HIGHLIGHTS
रिलायंस जियो 4G फीचर फ़ोन की कीमत Rs. 500 हो सकती है.
रिलायंस जियो 4G फीचर फ़ोन के बारे में इस साल जनवरी से ही कई लीक सामने आ चुके हैं और अब उम्मीद है कि यह फ़ोन जल्द ही बाज़ार में पेश होने वाला है. HSBC की एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि, इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 500 हो सकती है. यह फ़ोन 21 जुलाई को पेश हो सकता है. यह जानकारी ब्रोकरेज फ्रीम HSBC ने इकनोमिक टाइम्स को दी है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
यह फ़ोन कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान हो सकती है. यह मीटिंग 21 जुलाई को होनी है. HSBC का कहना है कि, जियो इन फोन पर Rs. 650 से लेकर Rs. 975 तक की सब्सिडी दे रही है ताकि यह Rs. 500 में रिटेल हो सके.
इससे पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, जियो एक चीनी मोबाइल निर्माता से इस 4G फीचर फ़ोन को बनाने के लिए बात कर रही है, इस 4G फीचर फ़ोन की कीमत Rs. 1500 होगी.
और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!