BSNL ने एक नया कदम उठाते हुए अपने यूजर्स को एक नई सौगात दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए रक्षाबंधन के मौके पर एक नया प्लान लॉन्च किया है, जो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है।
जैसा कि काफी समय से चलन है कि BSNL त्योहारों के मौके पर अपने यूजर्स को कुछ न कुछ आकर्षक देता है, ऐसा ही इस बार भी कंपनी की ओर से किया गया है, आपको बता दें कि कंपनी ने एक नया प्लान रक्षाबंधन के अवसर पर लॉन्च किया है, इस प्लान में आपको कंपनी की ओर से अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ लम्बे समय के लिए मिल रहा है, आपको बता दें कि इस STV को कंपनी की ओर से मात्र Rs 399 की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर इस प्लान की चर्चा करें या ऐसा भी कह सकते हैं कि इस प्लान के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ लम्बे समय तक के लिए मिल रहा है। यह प्लान उस समय सामने आया है जब लगभग सभी निजी कंपनियां अपने कुछ न कुछ प्लान नए लॉन्च कर रही है, या अपने कुछ प्लान्स में बदलाव कर रही हैं। हालाँकि अब BSNL की ओर से इन सभी प्लान्स को कड़ी टक्कर देने के लिए एक प्लान मौजूद है। हालाँकि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफ़ोन के पास भी कुछ ऐसे ही प्लान्स मौजूद हैं।
अगर इस प्लान की चर्चा विस्तार से करें तो आपको बता देते हैं कि इस प्लान में आपको Rs 399 की कीमत में 74 दिनों की वैधता मिल रही है, इसके अलावा इसकी वैधता की अगर बात करें तो यह 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डाटा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जैसा कि कंपनी के कई STV प्लान्स में होता है, इस प्लान में भी आपको PRBT की सुविधा मिल रही है। हालाँकि जैसा कि कंपनी के लगभग सभी प्लान्स में नहीं होता है। और ऐसा देखा भी गया है कि कंपनी की ओर से दिल्ली और मुंबई को हटाकर कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, हालाँकि इस बार ऐसा नहीं है, इस प्लान में आपको इन दोनों ही राज्यों में कॉलिंग की आज़ादी मिलने वाली है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile