HIGHLIGHTS
यह 1GB डाटा 28 दिनों के लिए वैध होगा.
BSNL एक बार फिर से एक नया प्रमोशनल प्लान लेकर आया है. अपने इस नए प्लान के तहत BSNL अपने सभी यूज़र्स को 1GB डाटा फ्री दे रहा है. इस डाटा को उन सभी यूज़र्स को दिया जायेगा जो स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं. बढ़िया डिस्काउंट के साथ आज ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं आपके
SurveyBSNL ने कहा है कि यह प्लान डिजिटल इंडिया कैंपेन को प्रमोट करने के उद्देश्य से पेश किया गया है. इसके जरिये वो लोग भी इन्टरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे जो अभी डाटा इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे थे.
BSNL के इस प्लान के तहत सभी स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को यह फ्री डाटा अगले 15 दिनों के अंदर मिल जायेगा. यह 1GB डाटा 28 दिनों के लिए वैध होगा.
वैसे बता दें कि, अभी हाल ही में BSNL ने एक नया प्लान पेश किया था, जिसके तहत Rs. 339 में यूज़र्स को हर दिन 2GB डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स की भी सुविधा दी जा रही है. बढ़िया डिस्काउंट के साथ आज ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं आपके