एयरटेल दो मिलियन ब्रॉडबैंड यूजर्स होने की ख़ुशी में दे रहा है फ्री डाटा और अनलिमिटेड एयरटेल मूवीज का एक्सेस

HIGHLIGHTS

अतरिक्त डाटा और फ्री मूवीज का एक्सेस सिर्फ मौजूदा ग्राहकों को भी मिलेगा, और यह उन यूजर्स को तब तक मिलता रहेगा जब तक वह एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल करते रहेंगे.

एयरटेल दो मिलियन ब्रॉडबैंड यूजर्स होने की ख़ुशी में दे रहा है फ्री डाटा और अनलिमिटेड एयरटेल मूवीज का एक्सेस

इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय एयरटेल ने जानकारी दी थी कि उसकी फिक्स लाइन होम ब्रॉडबैंड सर्विस को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का आंकड़ा दो मिलियन पहुँच गया है. अब इस ख़ुशी में एयरटेल ने ‘एयरटेल सुर्प्रिसेस’ के तहत फ्री डाटा और अनलिमिटेड एयरटेल मूवीज का एक्सेस अपने यूजर्स को देने की घोषणा की है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

‘एयरटेल सुर्प्रिसेस’ के तहत यह अतरिक्त डाटा और फ्री मूवीज का एक्सेस सिर्फ मौजूदा ग्राहकों को भी मिलेगा, और यह उन यूजर्स को तब तक मिलता रहेगा जब तक वह एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल करते रहेंगे.

इसे भी देखें: फीचर फ़ोन से कैसे भेजें पैसे, *99# द्वारा… 

अभी आज ही खबर सामने आई थी कि, भारती एयरटेल जल्द ही जम्मू और कश्मीर में अपनी 4G सर्विस शुरू करने वाली है. इसके साथ ही एयरटेल ने अपने यूजर्स से 4G सर्विस पर अपग्रेड होने को भी कहा है. एयरटेल ने यह कदम अपनी पहल जिसका नाम ‘प्रोजेक्ट लीप’ है के तहत उठाया है.

जम्मू और कश्मीर में एयरटेल की 4G सर्विस का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अपनी 2G/3G सिम को 4G सिम से बदलना होगा. यूजर्स को कंपनी फ्री 4G सिम उपलब्ध करवा रहा है. यूजर्स अपने एरिया में मौजूद किसी भी एयरटेल रिटेल आउटलेट से फ्री सिम प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी देखें: शाओमी रेड्मी नोट 4 के बारे में जरिये सब कुछ (रिव्यु)

इसे भी देखें: इंटेक्स Aqua 5.5 VR के बारे में जरिये सबकुछ इस रिव्यु के जरिये

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo