गूगल ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया Spring Equinox 2019, जानें ज़रूरी बातें

गूगल ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया Spring Equinox 2019, जानें ज़रूरी बातें
HIGHLIGHTS

आज टेक जायंट गूगल ने अपने डूडल के ज़रिये Spring Equinox 2019 को मनाया जो कि बसंत के आखिरी दिन के तौर पर रखा जाता है।

खास बातें:

  • गूगल डूडल में मिली Spring Equinox 2019 की झलक
  • 19 साल के बाद देख पाएंगे Super worm moon

 

आज यानी 20 मार्च 2019 को गूगल के डूडल में आपको बसंत के आखिरी दिन की झलक मिलती है। इस सेलेस्टियल इवेंट को गूगल ने एक अनोआज में पेश किया है। आपको बता दें कि इसे बसंत के आखिरी दिन केर तौर पर अलग-अलग कल्चर के हिसाब से मनाया जाता है। इसके साथ ही आज के दिन लोग Super worm moon को 19 साल के बाद देख पाएंगे।

 आपको बता दें कि गूगल ने आज बुधवार को अपना डूडल एक खगोलीय घटना पर बनाया है। गूगल का डूडल Spring Equinox यानी वसंत विषुव पर आधारित है। यह भारत में बंसत महीने के आखिरी दिन के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही बता दें कि यह खास दिन ऋतु परिवर्तन को दर्शाता है। गूगल ने अपने डूडल में पृथ्वी पर फूल को गुलाबी रंग में खिलता हुआ दिखाया है जो नई ऋतु के आगमन की ओर इशारा कर रहा है।

आपको बता दें कि इस दिन की खासियत यह है कि इस दिन और रात का समय एक जैसा ही रहता है। इस दिन पृथ्वी की भू-मध्य रेखा, सूर्य के मध्य से गुजरती है जिसके कारण दिन और रात की अवधि समान रहती है। यह हर साल दो बार ऐसा होता है। 20 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं और इन्हें बंसत विषुव और शीतकालीन विषुव के रूप में जाना जाता है।

भारत में इस खखोलीय घटना को वसंत विषुव के साथ 'वसंत संपात' भी कहा जाता है। इस दिन से वसंत का महीना खत्म हो जाता है। आज के दिन से सूर्य धीरे-धीरे उत्तरी गोलार्द्ध की ओर जाने लगता है जिससे दिन की अवधि बड़ी और रातें छोटी होने लगती है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Apple ने iPad Air और iPad Mini को किया लॉन्च, शुरुआती कीमत Rs 34,900

TATA Sky ने मात्र Rs 206 की शुरूआती कीमत में पेश किये 10 रीजनल स्मार्ट पैक्स

 

Sudha Pal
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo