ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च, 4GB रैम से लैस

HIGHLIGHTS

इस फ़ोन में 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है.

ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च, 4GB रैम से लैस

ज़ोपो ने आज भारत में अपना नया फ़ोन स्पीड 8 लॉन्च किया. यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नेपडील पर सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसकी कीमत Rs. 29,999 रखी गई है. इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत है कि, यह फ़ोन हेलिओ X20 डेका-कोर प्रोसेसर से लैस है. साथ ही इस फ़ोन में 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] LG G5 Review in Hindi Video

ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफ़ोन के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080 पिक्सल है. इसमें एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. यह 3600mAh की बैटरी से लैस है. यह फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. 

इसके साथ ही ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफ़ोन 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. रियर कैमरा LED फ़्लैश एक साथ आता है. फ्रंट फेसिंग कैमरा भी LED फ़्लैश एक साथ आता है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, NFC,  USB टाइप-C पोर्ट और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है. इसका साइज़ 152.5 x 76.35 x 9.8mm और वजन 136 ग्राम है.

इसे भी देखें: लेनोवो K5 नोट 20 जुलाई को आयेगा भारत

इसे भी देखें: फिजिकल कीबोर्ड्स अभी भी है डिमांड में: ब्लैकबेरी