Xiaomi के नए 64MP क्वाड कैमरा फोन की विडियो आई सामने, कुछ ऐसा होगा स्मार्टफोन
अभी पिछले सप्ताह ही इस बारे में जानकारी सामने आई थी कि Xiaomi की ओर से एक नया मोबाइल फोन जल्द ही बाजार में आने वाला है, जिसमें एक 64MP क्वाड-कैमरा फोन आपको मिलने वाला है, इस मोबाइल फोन के बाजार में इसी साल साल Q4 में आने के आसार हैं। अब कंपनी के यानी Xiaomi के VP Lu Weibing की ओर से एक विडियो सामने आया है, इस विडियो में इस मोबाइल फोन का प्रोडक्शन दिखाया गया है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के बारे में इस विडियो से काफी कुछ आईडिया मिला है।
Surveyइस विडियो में कैमरा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, आपको बता देते हैं कि इस विडियो क्लिप में हम देख सकते हैं कि तीन कैमरा को एक वर्टीकल फॉर्म में रखा गया है, हालाँकि एक अन्य यानी चौथे कैमरा को दायीं ओर जगह दी गई है।
इसके अलावा इस विडियो से यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में कैमरा को पॉप-अप मैकेनिज्म के रूप में नहीं रख गया है। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन में आपको सेल्फी कैमरा एक नौच पर मिलने वाला है, साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक नौच डिस्प्ले मिलने वाली है।
इसके अलावा कंपनी के VP की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जो कहता है इस मोबाइल फोन यानी इस क्वाड-कैमरा मोबाइल फोन को लगभग 15 दिन पहले ही प्रोडक्शन में लाया गया है। हालाँकि इस जानकारी के अलावा इस मोबाइल फोन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि आने वाले समय में इस मोबाइल फोन को लेकर काफी जानकारी हमें कहीं न कहीं से मिलने वाली है।
अब देखना यह होगा कि आखिर यह मोबाइल फोन किस तरह के स्पेक्स और फीचर्स से लैस होता है, हालाँकि कैमरा के बारे में तो हमें जानकरी मिल ही चुकी है, और डिजाईन भी इसका कुछ कुछ सामने आ ही चुका है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile