HIGHLIGHTS
अभी तक Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट में ही उपलब्ध था लेकिन अब यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में भी लॉन्च कर दिया गया है।
Xiaomi ने चीन में अपने Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन के एक नए वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को भारत में Xiaomi Redmi Note 5 Pro नाम से जाना जाता है। इस डिवाइस के स्पेक्स वैसे ही हैं जैसे भारतीय वैरिएंट के हैं। हालाँकि कैमरा में कुछ बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा अब यह डिवाइस चीन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध हो गया है। 25,000 रूपये की कीमत में आने वाले इन स्मार्टफोंस
SurveyXiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को चीन में Xiaomi Redmi Note 5 के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत RMB 1,699 यानी लगभग Rs 17,000 है। इस नए मॉडल को आप चीन में 27 जुलाई से खरीद सकते हैं। हालाँकि अभी इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इस डिवाइस को भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा इसके कैमरा में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। जैसे इस नए मॉडल में आपको 12-मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें एक ड्यूल कोर स्पीड फोकस वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile