Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Xiaomi Mi TV 4 स्मार्टफोन आज सेल के लिए Mi।com और Flipkart पर होंगे उपलब्ध

Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Xiaomi Mi TV 4 स्मार्टफोन आज सेल के लिए Mi।com और Flipkart पर होंगे उपलब्ध
HIGHLIGHTS

आज दोपहर 12 बजे आप इन दोनों ही गैजेट्स को Flipkart और Mi।com के माध्यम से जाकर ले सकते हैं। आपको इन हैं खरीदने का एक और बढ़िया मौक़ा मिल रहा है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro and Mi TV 4 series to go on Sale Today on Flipkart and mi.com: Xiaomi ने अपने Xiaomi MI TV 4 Smart TV की एक अन्य सेल का इस सप्ताह आयोजन किया है, इस स्मार्टफोन को Xiaomi Redmi Note 5 Pro के साथ आज सेल के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे Mi।com और Flipkart के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। अगर हम पिछली कुछ सेल्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि कुछ ही समय में यह डिवाइस सोल्ड आउट हो गए थे। 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके बेस मॉडल यानी 4GB रैम की कीमत Rs 14,999 है, इसके अलावा इसके 6GB रैम मॉडल की कीमत Rs 16,999 है। इसके अलावा यह डिवाइस SBI की ओर से No Cost EMI ऑप्शन में उपलब्ध है। 

इसके अलावा अगर हम Xiaomi Mi TV 4 Series की चर्चा करें तो इस सीरीज में तीन अलग अलग मॉडल्स हैं, जिन्हें आप 55-इंच, Mi TV 4A 43-इंच, और Mi TV 4A 32-इंच में ले सकते हैं। इन दोनों ही मी।कॉम और फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। इन टीवी की कीमत क्रमश: Rs 44,999, Rs 22,999 और Rs 13,999 है। 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। 

ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है।

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल 32 इंच और 43 इंच सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमश:Rs. 13,999 और Rs. 22,999 है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo