Xiaomi Redmi Note 4X प्रीमियम ब्लू रंग में हुआ पेश
By
Kulveer Sharma |
Updated on 06-Jun-2017
HIGHLIGHTS
यह फ़ोन चीन में ही सेल होगा और कुछ दिन बाद यह सेल के लिए उपलब्ध भी होगा.
Xiaomi Redmi Note 4X के एक नए ब्लू कलर वेरियंट को पेश किया गया है. इससे पहले यह डिवाइस गोल्ड, वाइट, ग्रे और पिंक रंगों में उपलब्ध था. अब यह ब्लू रंग में भी उपलब्ध होगा. हालाँकि इसका ये नया ब्लू कलर ज्यादा प्रीमियम है. साथ ही इस नए कलर वेरियंट के स्पेक्स ओरिजिनल डिवाइस से थोड़े अलग हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
यह फ़ोन चीन में ही सेल होगा और कुछ दिन बाद यह सेल के लिए उपलब्ध भी होगा. इस डिवाइस को शाओमी की चीनी वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है.
Xiaomi Redmi Note 4X ब्लू कलर वेरियंट के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5.5-इंच की FHD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में हेलिओ X20 चिपसेट स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ दिया गया है. इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है और यह 4GB की रैम से लैस है.इस स्मार्टफ़ोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है.