Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6 Pro और Xiaomi Redmi 6A स्मार्टफोंस को पहले ही जून महीने में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।
Xiaomi इंडिया के मनु कुमार जैन ने एक ट्विट करके Xiaomi की अफोर्डेबल सीरीज यानी Xiaomi Redmi 6 सीरीज के भारत में लॉन्च का हिंट दिया है। इस टीज़र में सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से जल्द ही ‘इंडिया के स्मार्टफोंस’ ‘जल्द ही लॉन्च’ किये जाने वाले हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको याद ही होगा कि जल्द Xiaomi की ओर से Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान ‘इंडिया का स्मार्टफोन’ इस्तेमाल किया था, हालाँकि इस बार इंडिया के स्मार्टफोन्स इस्तेमाल किया गया है, इसका मतलब है कि एक से ज्यादा स्मार्टफोंस को कम्पनी की ओर से लॉन्च किया जाने वाला है।
इस ट्विट में आप एक शोर्ट एनिमेटेड विडियो क्लिप को भी देख सकते हैं, इसमें 6 नंबर नजर आ रहा है। इसके अलावा एक स्केच में तीन डिवाइस भी नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि कंपनी की ओर से अपनी रेदमी 6 सीरीज में कुछ स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6 Pro और Xiaomi Redmi 6A स्मार्टफोंस को जून महीने में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अब इनके भारत में आने की तैयारी चल रही है।
इस टीज़र में ऐसा भी नजर आ रहा है कि दो स्मार्टफोंस में बड़ी डिस्प्ले थिन बेजल्स के साथ नजर आ रही है। यह डिवाइस Redmi 6 और Redmi 6A हो सकते हैं। इसके अलावा तीसरा स्मार्टफोन फुल स्क्रीन और एप्पल iPhone X जैसे नौच के साथ नजर आ रहा है यह Xiaomi Redmi 6 Pro हो सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile