शाओमी रेड्मी 6 आज दोपहर 12 बजे फ़्लैश सेल में फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध

HIGHLIGHTS

फ्लिपकार्ट पर शाओमी रेड्मी 6 की फ़्लैश सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी और स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को 8,499 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

शाओमी रेड्मी 6 आज दोपहर 12 बजे फ़्लैश सेल में फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध

शाओमी ने बीते सितम्बर अपनी रेड्मी 6 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोंस रेड्मी 6, रेड्मी 6A और रेड्मी 6 प्रो को लॉन्च किया था। कम्पनी ने हाल ही में अपने रेड्मी 6 डिवाइस की कीमतों में कुछ बदलाव भी किए हैं जिन्हें भारतीय करंसी में US डॉलर के मुकाबले गिरावट आने के कारण किया गया है। रेड्मी 6 स्मार्टफोन आज फ्लिपकार्ट पर सेल में पेश किया जाना है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह सेल दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को 8,499 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट 9,499 रूपये की कीमत में उपलब्ध होगा।

रेड्मी 6 स्पेसिफिकेशन

Redmi 6 में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले मौजूद है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन को मेटलिक फिनिश दिया गया है और यह बेहतर ग्रिप के लिए आर्क डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। Redmi 6 में हेलियो P22 प्रोसेसर मौजूद है, यह आठ कोर वाला प्रोसेसर है जो 2.0Ghz पर क्लोक्ड है। 

डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ़ोन में AI पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है। बेहतर विडियो क्वालिटी के लिए कैमरा इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ आता है। डिवाइस के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।   

स्मार्टफोन को दो वैरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्पों में खरीदा जा सकता है और इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo