Xiaomi Mi Super Sale: REDMI Y3 पर 3000 और REDMI NOTE 7S पर 2000 रुपए तक की छूट
Xiaomi Mi Super Sale चलेगी 18 अगस्त तक
Redmi Y3 पर 3000 रुपए तक की छूट
Poco F1 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट अब 22,999 रुपए में उपलब्ध
Mi Super Sale के लेटेस्ट एडिशन के तहत Xiaomi भारत में अपने कुछ रेडमी फ़ोन्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। यह सेल 12 अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगी। यूज़र्स Mi.com से इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S और Redmi Y3 को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही पिछले साथ Qualcomm Snapdragon 845 के साथ लॉन्च सबसे सस्ता मोबाइल Poco F1 भी 22,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।
SurveyRedmi Note 7 Pro को यूज़र्स Rs 2000 के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं और यह Rs 13,999 की शुरूआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फ़ोन के तीनों वैरिएंट्स, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 6GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। Redmi 7S को भी Rs 2000 की छूट के साथ, Redmi Y3 को Rs 3000 की छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ ही Rs 2000 की छूट Mi Exchange programme के तहत Mi A2, Redmi Y3 और Poco F1 पर दी जा रही है। अगर आप Poco F1 के टॉप वैरिएंट को खरीदना चाहते यहीं तो आप Rs 22,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। Xiaomi ने 28% तक मार्किट शेयर Q2 2019 का दौरान हासिल किया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यूज़र्स Rs 10,000 से Rs 20,000 के फ़ोन्स की तरफ ज़्यादा आकर्षित हैं।
यह जानकारी Counterpoint Market Monitor service के ज़रिये मिली है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भारत में शाओमी शिपमेंट्स में 37 million units तक का इज़ाफ़ा हुआ है और यह ग्रोथ नए लॉन्च, पुराने फ़ोन्स की कीमत में हुईं से आयी है।
हाल ही में Redmi ने Redmi Note 7 Pro और Redmi 7S के Astro White colour variant को भी पेश किया है। दोनों ही फ़ोन्स को यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Redmi Note 7 Pro को पहले ही Neptune Blue, Nebula Red और Space Black कलर वैरिएंट्स में और Redmi Note 7S को Onyx Black, Sapphire Blue और Ruby Red कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile