HIGHLIGHTS
अमेज़न पर दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली सेल में Mi A2 स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है, इस मोबाइल फोन का प्राइस 16,999 रूपये है।
Xiaomi ने कुछ समय पहले ही भारत में अपना Mi A2 लॉन्च किया था, इस स्मार्टफोन को Mi A1 की जगह लेने के लिए लॉन्च किया गया है। Mi A2 एक एंड्राइड वन प्लेटफार्म पर चलने वाला डिवाइस है। वैसे तो इस स्मार्टफोन को पहले भी सेल के लिए लाया जा चुका है लेकिन अगर आप पहले इस डिवाइस को नहीं खरीद पाए हैं और अब इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आज दोपहर 12 बजे अमेज़न पर शुरू होने वाली सेल में डिवाइस को खरीद सकते हैं।
SurveyXiaomi Mi A2 की कीमत Rs 16,999 है। इस डिवाइस पर आपको रिलायंस जियो की ओर से Rs 2,200 का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है, जो आप जानते ही हैं कि आपको किस तरह से मिलने वाला है। हालाँकि जियो की ओर से आपको डिवाइस के साथ लगभग 4.5TB डाटा अतिरिक्त तौर पर मिलने वाला है। हालाँकि इसके लिए आपको Rs 198 वाला या उससे ज्यादा पाना कोई प्लान लेना होगा। इस स्मार्टफोन को HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदने पर 5% डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर Xiaomi Mi A2 के बारे में चर्चा करें तो इसे 5.99-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 के साथ आया है, फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं।
इस डिवाइस में आपको एक 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फ्रंट पर भी आपको एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन स्टॉक एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्ज 4+ की सपोर्ट के साथ आई है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile