Xiaomi Mi 8 Lite जल्द ही ग्लोबली हो सकता है लॉन्च; टीज़र से मिली जानकारी

Xiaomi Mi 8 Lite जल्द ही ग्लोबली हो सकता है लॉन्च; टीज़र से मिली जानकारी
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक ट्विट करके इस बारे में जानकारी दी है कि वह जल्द ही अपने Xiaomi Mi 8 Lite स्मार्टफोन को जल्द ही ग्लोबली लॉन्च कर सकता है। इस टीज़र को आप यहाँ आगे देख सकते हैं।

Xiaomi जल्द ही अपने एक मिड-रेंज स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 Lite को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है, इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। इस डिवाइस के साथ Xiaomi Mi 8 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि Xiaomi Mi 8 सीरीज में आपको कुछ और स्मार्टफोंस देखने को मिलने वाले हैं। जहां Xiaomi Mi 8 Lite स्मार्टफोन एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है, वहां Xiaomi Mi 8 Pro को एक हाई-एंड स्मार्टफोंस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

यहाँ ऐसा भी कहा जा सकता है ककी Xiaomi Mi 8 Lite स्मार्टफोन को यंग स्मार्टफोन बायर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इसके अलावा Xiaomi ने पिछले सप्ताह अपने दो नए स्मार्टफोंस को भी लॉन्च किया था। आप इस ट्विट को यहाँ देख सकते हैं। 

आपको बता दें कि Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा चुका है, इसके अलावा अब शाओमी ने एक Xiaomi Mi 8 के एक लेटेस्ट इन-डिस्प्ले मॉडल को भी लॉन्च कर दिया है। 

Xiaomi Mi 8 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट एडिशन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह डिवाइस पिछलों के मुकाबले एक जैसे फीचर्स के साथ आता है। हालाँकि नया मॉडल होने के नाते आपको इसमें कुछ बी बदलाव जरुर देखने को मिलने वाले हैं। इस नए डिवाइस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 6GB/8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसे कई अलग अलग रंगों में लॉन्च न करके मात्र गोल्ड कलर ऑप्शन में ही लॉन्च किया है, हालाँकि Xiaomi Mi 8 Explorer Edition को कई अलग अलग रंगों में पेश किया गया है। 

फोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन में एक 6.21-इंच की 1080×2248 पिक्सल वाली 18::9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग के द्वारा निर्मित सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा इस डिस्प्ले में नौच डिजाईन तो मौजूद है ही। 

कैमरा की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक 20-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। यह नौच पर ही स्थित है और इसके अलावा यहाँ प्रोक्सिमिटी सेंसर, इयरपिस, इन्फ्रारेड लाइटिंग और इन्फ्रारेड लेंस भी मिल रहा है। फोन में कंपनी की ओर से एक एडवांस इन्फ्रारेड फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एप्पल के iPhone X में मौजूद फेस ID से भी ज्यादा सिक्योर है। 

इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इस डिवाइस को अगर इस प्रोसेसर के साथ AnTuTu पर देखा जाये तो सबसे ज्यादा 301,472 स्कोर मिले हैं। इससे ज्यादा स्कोर इस प्रोसेसर के साथ किसी अन्य स्मार्टफोन  को नहीं मिले हैं। इस डिवाइस के रियर कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को दो 12-मेगापिक्सल के कैमरा से लैस किया गया है। फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करता है। अब अगर इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को चाइना में पेश किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo