Vivo Z1x भारत में 6 सितम्बर को होगा लॉन्च, Flipkart होगा उपलब्ध
ट्रिपल कैमरा की हो सकती है मौजूदगी
भारत में 6 सितंबर को लॉन्च हो सकता है फ़ोन
Vivo Z-series का लेटेस्ट अपकमिंग फ़ोन जल्द ही भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। वहीँ लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि फ़ोन को यूज़र्स के लिए फ्लिपकार्ट पर सेल के ज़रिये उपलब्ध कराया जायेगा। फोन द्वारा स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा जहां पहले ही किया जा चुका है वहीँ यह फोन गेमर्स के लिए खास हो सकता है।
Surveyहाल ही में जारी Vivo Z1x के प्रमोशनल वीडियो के मुताबिक, डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच से लैस हो सकता है। साथ ही फ़ोन में यूज़र्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीँ 'वीवो प्रेस रिलीज' ने भी फोन के फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की जानकरी दी है। कंपनी ने जहां VIVO Z1 PRO को स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ उतारा था, वहीँ नए फ़ोन में इससे बेहतर और दमदार प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि VIVO INDIA पर जारी एक आधिकारिक ट्विटर पोस्ट के तहत प्रमोशनल तस्वीर से पता चला है कि फोन को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे Vivo Z1x की पहली झलक भी मिलती है। इससे यह भी पता चलता है कि फोन दो ग्रेडिएंट कलर में आ सकता है जिसमें ब्लू और पर्पल शामिल हैं। फ़ोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच और स्क्रीन के निचले हिस्से पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Unlock fun, unlock brilliance. With Flash In-Display Fingerprint on the all-new and #FullyLoaded #vivoZ1x, unlock the world of extreme performance. Launching on 6th September at 12 PM. @Flipkart.
Know more: https://t.co/MJgLiC5kNo pic.twitter.com/djHE5R7IqS— Vivo India (@Vivo_India) August 28, 2019
प्रमोशनल वीडियो के मुताबिक, नए फ़ोन के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को फ्लैश इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के नाम से जाना जाएगा। वीडियो में बताया गया है कि फोन ट्रिपल कैमरा से लैस हो सकता है। साथ ही कंपनी इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile