Vivo Y30 और Vivo Y3s हुए लॉन्च, यहाँ जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

HIGHLIGHTS

Vivo Y30 और Vivo Y3s को चीन के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया गया है।

कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्टेड स्पेक्स पर नजर डालें तो दोनों फोन पहले जारी किए गए मॉडल के रीब्रांड किए गए मॉडल लगते हैं

। जहां वीवो वाई30, वीवो वाई 20 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है, वहीं वीवो वाई3s वीवो वाई17 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है

Vivo Y30 और Vivo Y3s हुए लॉन्च, यहाँ जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y30 और Vivo Y3s को चीन के स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्टेड स्पेक्स पर नजर डालें तो दोनों फोन पहले जारी किए गए मॉडल के रीब्रांड किए गए मॉडल लगते हैं। जहां वीवो वाई30, वीवो वाई 20 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है, वहीं वीवो वाई3s वीवो वाई17 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है। दिलचस्प बात यह है कि Vivo Y30 नाम का एक और फोन जुलाई में भारत में फिर से लॉन्च किया गया था। हालाँकि, इसके स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च किए गए Vivo Y30 के समान नहीं हैं। इसलिए, विवो ने विभिन्न क्षेत्रों में एक ही मॉनीकर के साथ दो अलग-अलग हैंडसेट लॉन्च किए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Y30 और Vivo Y3s की कीमत 

Vivo Y30 की अगर चर्चा करें तो इसे एक ही सिंगल वैरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन की कीमत CNY 1,498 यानी लगभग Rs 16,500 के आसपास इसकी कीमत है, इस मोबाइल फोन को कई रंगों के ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है, जैसे इसे एक्वा ब्लू, Dawn White और Obsidian Black रंगों में लिया जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन की पहली सेल आज यानी 26 अक्टूबर को 10AM CST पर होने वाली है। 

वहीँ अगर हम Vivo Y3s की चर्चा करें तो इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को की कीमत CNY 1,198 यानी लगभग Rs 13,200 है। इस मोबाइल फोन को भी कई रंगों में लिया जा सकता है, इसके अलावा इसकी सेल भी इसी दिन और इसी समय चीन में होने वाली है, यह मोबाइल फोन डार्क ब्लू, रेड और सी ब्रीज रंगों में लिया जा सकता है। 

Vivo Y30 के स्पेसिफ़िकेशन्स 

जैसा कि हम आपक पहले ही बता चुके हैं कि Vivo Y30 मोबाइल फोन Vivo Y20 का ही रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे भारत में अभी अगस्त महीने में ही लॉन्च किया गया था। हालाँकि रैम और स्टोरेज क्षेत्र में आपको कुछ बदलाव देखने को जरुर मिलने वाले हैं। अगर हम Vivo Y30 को देखें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.51-इंच की एक IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 460 प्रोसेसर भी मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है। 

कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलवा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का सेंसर भी मिल रहा है, जो एक डेप्थ सेंसर है, साथ ही एक 2MP का अन्य सेंसर भी मिल रहा है, जो एक मैक्रो सेंसर है। सेल्फी आदि के लिए मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेंसर मिल रहा है, जो फोन में एक वाटरड्राप नौच पर नजर आता है। 

इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी देखने को मिल रही है, इसके अलावा यह 18W की फ़्लैश चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में आपको WLAN, GPS, Bluetooth 5, और एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है। 

Vivo Y3s के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

इस मोबाइल फ़ोन में आपको एक 6.35-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है। 

कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसका साथ देने के लिये फोन में आपको एक 2MP का अन्य सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी आदि के लिए इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का कैमरा भी मिल रहा है, जिसे वाटरड्राप नौच पर जगह दी गई है। हालाँकि इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी और सभी जरुरी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल रहे हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile