Vivo Y100 के खूबसूरत डिजाइन का हुआ खुलासा, देखें फोन के टॉप फीचर्स और कीमत
Vivo Y100 को कंपनी के ट्विटर हैंडल पर टीज़ किया गया है
लेटेस्ट टीज़र में फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आए हैं
Vivo Y100 27,000 रुपये की कीमत के अंदर लॉन्च हो सकता है
Vivo Y100 को कंपनी के ट्विटर हैंडल के माध्यम से आधिकारिक तौर पर टीज़ किया गया है और यह टीज़र संकेत देता है कि भारत में इसका लॉन्च काफी नजदीक है। डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट, गीकबेंच और गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के कारण इंटरनेट पर चक्कर लगा रहा है। देश में लॉन्च से पहले ही हमने खास तौर से Vivo Y100 के प्राइस सेगमेंट के बारे में भी रिपोर्ट दे दी है। हैंडसेट में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 चिपसेट, एक AMOLED डिस्प्ले और एक 64MP मेन कैमरा आदि मिलने की उम्मीद है।
Vivo Y100 का डिजाइन
टीजर वीडियो पुष्टि करती है कि अपकमिंग Vivo Y100 कम से कम रोज़ गोल्ड और ब्लू के दो कलर पैलेट्स में उपलब्ध होगा। जबकि कंपनी पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन को टीज़ कर रही है, वहीं इसके लेटेस्ट टीजर में Vivo Y100 के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। Vivo Y100 में फ्लैट बैक और राइट-एंगल कट साइड के साथ इंडस्ट्रियल लुक वाला डिजाइन मिलेगा। हालांकि, Y100 अपने शिमरिंग रोज़ गोल्ड पेंट के कारण एक प्रीमियम लुक देगा। रियर कैमरा हाउसिंग में ट्रिपल कैमरा सिस्टम और LED फ्लैश के लिए दो ब्लैक-आउट सर्क्युलर हाउसिंग दी जाएगी।
Vivo Y100 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
Vivo Y100 एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 चिपसेट के साथ आने की संभावना है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। इंटरनल स्टोरेज को एक माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ एक 6-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
फोन के पिछले हिस्से पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है जिसमें एक 64MP का मेन सेंसर, एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2MP का तीसरा सेंसर और एक LED फ्लैश शामिल होगा। फ्रंट कैमरा के कार्यों को एक 50MP शूटर द्वारा संभाले जाने की उम्मीद है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 मोबाइल OS पर आधारित फनटच OS UI स्किन पर चल सकता है। Vivo Y100 में 5G कनेक्टिविटी शामिल की जा सकती है।
Vivo Y100 27,000 रुपये की कीमत के अंदर आ सकता है। हैंडसेट इसी महीने यानि फरवरी 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है।