5,000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन
Vivo Y55s 5G डिवाइस उसी नाम के हैंडसेट से थोड़ा अलग है जिसे दिसंबर 2021 में जारी किया गया था
Vivo Y55s 5G को ताइवान में किया गया है लॉन्च
ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है Vivo Y55s 5G

Vivo Y55s 5G (2023) ताइवान में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। यह डिवाइस उसी नाम के हैंडसेट से थोड़ा अलग है जिसे दिसंबर 2021 में जारी किया गया था। इसकी कुछ प्रमुख खासियत में एक FHD+ डिस्प्ले, एक 5G-इनेबल चिप, एक बड़ी बैटरी और 50-मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा शामिल हैं। यहां डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
Vivo Y55s 5G स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y55s 5G में टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.55 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। यह 1080 x 2408 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन पैनल है जिसका एसपेक्ट रेश्यो 20:9, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 96 प्रतिशत एनटीएससी कलर गैमुट और 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करता है। डिवाइस के दाईं ओर स्थित पॉवर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इन्टीग्रेट किया गया है।

वीवो Y55s 5G में डायमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस है और यह 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आता है, दोनों ही 128 जीबी की इन्टर्नल स्टोरेज ऑफर करते हैं। इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo Y55s 5G FunTouch OS 12-आधारित Android 12 OS के साथ आया है। आगे की तरफ इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर है। बैक पैनल में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और एक एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन 30fps (फ्रंट कैमरा) / 60fps (रियर कैमरा) पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। Y55s 5G डुअल सिम सपोर्ट, 5G, डुअल सिम, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC, एक USB-C पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे अन्य फीचर्स ऑफर करता है।
Vivo Y55s 5G की कीमत
ताइवान में Vivo Y55s 5G के 4GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत NTD 7,990 रखी गई है जबकि 6GB+128GB स्टॉरिज वेरिएंट की कीमत NTD 8,490 रखी गई है। फोन को गैलेक्सी ब्लू और स्टार ब्लैक रंगों में पेश किया गया है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile