हैप्पी होली 2023 से पहले, आपके पास किफायती स्मार्टफोन्स पर बचत करने का एक बढ़िया मौका मिल रहा है। इसमें से एक विकल्प Vivo Y01 है जिसकी कीमत पहले 12,999 रुपये थी। लेकिन अब होली ऑफर के तहत यह अमेज़न पर 38% डिस्काउंट के बाद केवल 7,999 रुपये में मिल रहा है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
इतना ही नहीं, HSBC कार्ड पर 250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी कीमत और भी घटकर 7,749 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, यहाँ आप एक्सचेंज डील्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
अमेज़न इस समय पुराने स्मार्टफोन्स के लिए एक एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध करा रहा है जिसकी मदद से आपको 7500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, पूरा डिस्काउंट पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन फिर भी यह एक्सचेंज डील Vivo Y01 की कीमत को कम करने में मदद कर सकती है।
Vivo Y01 स्पेसिफिकेशन
Vivo Y01 एक 6.51-इंच की HD+ Halo फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलिओ P35 चिपसेट और मल्टी-टर्बो 3.0 द्वारा संचालित है जो 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस एंड्रॉइड 11 गो एडिशन पर आधारित कंपनी की खुद की लेयर फनटच OS 11.1 पर चलता है।
मेमोरी को लेकर परेशान हैं? तो टेंशन फ्री हो जाएँ! क्योंकि यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन यूजर्स को ट्रिपल कार्ड स्लॉट का ऑप्शन देता है जो मेमोरी कार्ड के जरिए 1TB तक मेमोरी को बढ़ा सकता है। फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसमें एक 5000 mAh की बैटरी भी दी गई है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile