Vivo X300 FE हुआ लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और भारत में कीमत, इन फोन्स से होगा टक्कर का मुकाबला
Vivo ने Vivo X300 FE को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है जिससे इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस में पेश किया गया यह स्मार्टफोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है. नया Vivo X300 FE फ्लैगशिप लेवल का हार्डवेयर लेकर आता है, जिसमें बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल है. फीचर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में भी इसे काफी मजबूतऑप्शन माना जा रहा है. आइए इसकी कीमत और डिटेल्स पर नज़र डालते हैं.
SurveyVivo X300 FE की कीमत और उपलब्धता
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो वीवो की रूसी वेबसाइट पर अभी आधिकारिक कीमत लिस्ट नहीं की गई है, लेकिन यह फोन वहां के रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है. इसे तीन रंगों – कूल लाइलैक, ग्रेफाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट – में खरीदा जा सकता है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 60,124 रूबल है, जो भारत में करीब 71,000 रुपये के बराबर है. वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,405 रूबल यानी लगभग 76,000 रुपये बताई जा रही है.
Vivo X300 FE के स्पेक्स और फीचर्स
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X300 FE में 6.31 इंच का FHD+ LTPO AMOLED पैनल दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. परफॉर्मेन्स के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5x Ultra रैम मिलती है. स्टोरेज के दो ऑप्शन – 256GB और 512GB – उपलब्ध हैं और दोनों में UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है.
कैमरा सेगमेंट में यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ दिया गया है. फ्रंट पर 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. बैटरी के मामले में Vivo X300 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह कम्पनी की 90W फ़्लैशचार्ज तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलती है. इसके अलावा, फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है.
Vivo X300 FE के ऑल्टरनेटिव
बात करें Vivo X300 FE के ऑल्टरनेटिव स्मार्टफोन्स की, तो अगर यह स्मार्टफोन भारत में आता है तो इसे OnePlus 15, OnePlus 15R, iQOO 15, Realme GT 8 Pro, Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है. क्योंकि कीमत के मामले में ये सभी फोन्स Vivo X300 FE के आसपास हैं, ऐसे में स्पेक्स और फीचर्स के बीच का मुकाबला तगड़ा होगा.
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile