Gold Price Today (5 मार्च 2026): होली के बाद सोने के दामों में गिरावट, चांदी और प्लेटिनम भी लुढ़के, ताज़ा रेट जानें
Gold Price Today (5 मार्च 2026): ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग में तेज़ उछाल के बीच सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है. सोने के दामों में कभी तेज़ उछाल तो कभी गिरावट दर्ज हो रही है. गुरूवार को बाजार खुलते ही सोने के दामों में मामूली राहत देखने को मिल रही है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक कीमत 1,62,548 रुपये प्रति 10 ग्राम है। केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार की जा रही मजबूत खरीदारी और क्षेत्रीय अस्थिरता ने सोने की कीमतों को ऐतिहासिक उंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन फिलहाल लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के दामों में राहत देखी जा रही है.
Surveyभारत में आज सोने का भाव
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में आज सुबह तक 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद यह 16,465 रुपये प्रति ग्राम और 1,64,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 15,094 रुपये प्रति ग्राम और 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. घरेलु बाजार में 18 सोने की कीमत 12,352 रुपये प्रति ग्राम और 1,23,20 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
चांदी के दाम भी लुढ़के
भारत में चांदी का दाम फिलहाल 284.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. देश में चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रुझानों से प्रभावित होती हैं, जहां उतार-चढ़ाव हमेशा जारी रहता है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति भी अहम भूमिका निभाती है. अगर वैश्विक कीमतें स्थिर रहें लेकिन रुपया डॉलर के मुकाबले कमज़ोर हो जाए, तो घरेलू बाजार में चांदी महंगी हो जाती है.
प्लैटिनम का भाव आज कितना
पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी बीते कल के मुकाबले प्लैटिनम के दामों को कोई बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि, 3 मार्च की तुलना में यह कीमती धातु आज कुछ गिरावट की तरफ है. इसकी कीमत आज 6,310 रुपये प्रति ग्राम और 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा बात करें 8 ग्राम और 100 ग्राम प्लैटिनम की, तो ये आज क्रमश: 50,480 रुपये और 6,31,000 रुपये पर बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Aspirants Season 3 की रिलीज़ डेट कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें ऑनलाइन, कास्ट, प्लॉट और अन्य डिटेल्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile