आगामी iPhones में ड्यूल सिम और ड्यूल 4G कनेक्टिविटी होने के आसार
खबर के अनुसार iPhone 9 को ड्यूल सिम और ड्यूल 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अब कुछ ही दिन बचे हैं, और हमारे सामने आगामी iPhones होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 12 सितम्बर को एक इवेंट के दौरान Apple की ओर से उसके तीन आगामी iPhone लॉन्च किये जा सकते हैं, इन iPhones को Apple iPhone XS, iPhones XS Max और iPhone 9 से लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि iPhone XS और iPhone XS Max को iPhone X की पीढ़ी के नए फोंस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Surveyयह दोनों ही iPhones OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं। हालाँकि तीसरे iPhone को LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा माना जा रहा है कि यह iPhone 9 होने वाला है। यह iPhone 9 की ही पीढ़ी का नया फोन होगा। अब चीन से इन फोंस के बारे में नई जानकारी सामने आ रही है। इस जानकारी के अनुसार, iPhone 9 को ड्यूल सिम और ड्यूल 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
जैसे कि नए डिवाइस के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे एक नए नाम और बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें iPhone XS छोटे मॉडल को देखते हुए एक बड़ी बैटरी भी होने वाली है। इसके अलावा दोनों ही फोंस के बारे में यह भी सामने आया है कि इनमें इंटरनल तौर पर क्या होने वाला है, साथ ही इनमें आपको A12 प्रोसेसर के अलावा 4GB की रैम भी मिल सकती है।
हालाँकि नाम अब चाहे जो भी हो, या कंपनी इन्हें किसी भी नाम से लॉन्च करे, आपको इन सभी चीजों के बारे में जानकारी Apple के आधिकारिक तौर 12 सितम्बर को होने वाले एक इवेंट में मिल जाने वाली है। असल में एप्पल के द्वारा 12 सितम्बर को एक इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। जहां इन iPhones को लॉन्च किया जा सकता है।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
