इन Realme फ़ोन्स को जल्द ही मिलेगा यह खास फीचर, आधिकारिक घोषणा

HIGHLIGHTS

हाइपरबूस्ट 2.0 के साथ Realme 3 Pro हुआ लॉन्च

Realme ने दी आधिकारिक जानकारी

Realme 2 और Realme C1 को भी दिया जा सकता है अपडेट

इन Realme फ़ोन्स को जल्द ही मिलेगा यह खास फीचर, आधिकारिक घोषणा

हाल ही में लॉन्च रियलमी के लेटेस्ट स्मनार्टफोन Realme 3 Pro को भारत में HyperBoost 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। वहीँ अब कंपनी अपने Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro फ़ोन्स में भी यह फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इन फ़ोन्स में भी हाइपरबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा लेकिन कबतक इसे कंपनी उपलब्ध कराएगी, फ़िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

HyperBoost 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इन फ़ोन्स के बारे में जानकारी Realme CEO Madhav Sheth ने YouTube पर एक घोषणा के ज़रिये दी है। फ़ोन्स में यह अपडेट कलरओएस 6.0 अपडेट के ज़रिए संभव होगा। कंपनी अपने  Realme 2 और Realme C1 फ़ोन्स में भी यह फीचर ला सकती है लेकिन लाएगी या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं सामने आयी है।

आपको बता दें कि Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro रियलटाइम में गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।  को यह तकनीक देने की जानकारी तो Realme ने दे दी।

Realme 3 Pro में शामिल यह फीचर 'टचबूस्ट' के साथ आता है जिससे डिवाइस का टच रिस्पॉन्स टाइम 16.2 प्रतिशत बेहतर हो जाता है। फ्रेमबूस्ट भी इस तकनीक का हिस्सा है और यह फ्रेम रेट को 38% तक बेहतर बनाता है। Realme ने यह भी बताया कि PUBG में यह फीचर रिस्पॉन्स टाइम को 21.6% तक बढ़ा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile