Tecno ने लॉन्च किया शानदार फोन, 48MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस

Highlights

Tecno Spark 8 Pro बाजार में 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है

Tecno Spark 8 Pro फोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट है, जो माली-G52 GPU के साथ आता है

Tecno Spark 8 Pro में फोन के बैक पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन (Smartphone) Tecno Spark 8 Pro मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बांग्लादेश में लॉन्च किया है। 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत BDT 16,990 (लगभग 14,700 रुपये) है। यह फोन इंटरस्टेल ब्लैक और कोमोडो आइलैंड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानें कि टेक्नो (Tecno) के इस नए स्मार्टफोन (Smartphone) में क्या है खास।

टेक्नो (Tecno) स्पार्क (Spark) 8 प्रो (Pro) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दे रही है। यह फोन पतले साइड बेज़ल के साथ आता है। साथ ही फोन में मिलने वाला निचला बेज़ल, साइड बेज़ल से थोड़ा मोटा है। यह लेटेस्ट टेक्नो (Tecno) स्मार्टफोन (Smartphone) 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रो (Pro)सेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दे रही है, जो माली-जी52 जीपीयू के साथ आता है।

फोन के बैक में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा (Camera) सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Camera) है। प्राइमरी कैमरा (Camera) में कई फीचर भी दिए गए हैं, यह सुपर नाइट मोड 2.0 सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि इसके अलावा आने कैमरा (Camera) कितने मेगापिक्सल के हैं इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक्नो (Tecno) के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन (Smartphone) में 5000mAh की बैटरी है। फोन की बैटरी को फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी फोन की सुरक्षा के लिए साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दे रही है। यह फोन सुपर बूस्ट सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन के साथ एंड्रॉइड 11 पर काम करता है।

नोट: कुछ इमेज काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles