Samsung के नए फोल्डेबल फोन के बारे में आई ये नई जानकारी

HIGHLIGHTS

कॉम्पैक्ट-साइज़ स्क्वायर शेप में होगा फोल्ड

डिवाइस में मिलेगी 6.7 इंच की इनर डिस्प्ले

Samsung के नए फोल्डेबल फोन के बारे में आई ये नई जानकारी

Samsung Galaxy Fold को अभी सेल किया जाना बाकी है लेकिन अब लग रहा है कम्पनी अगले साल दूसरा फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लक्ज़री फोन नीचे की तरफ फोल्ड होगा और कॉम्पैक्ट-साइज़ स्क्वायर शेप बन जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 6.7 इंच की इनर डिस्प्ले के साथ एगा जो पॉकेटेबल स्क्वायर शेप में फोल्ड होगा। कम्पनी इस स्मार्टफोन को किफायती फोन के तौर पर पेश करेगा। Galaxy Fold स्क्वायर एस्पेक्ट रेश्यो और बड़ी स्क्रीन में खुलता है और ऐप्स को इस तरह कस्टमाइज़ किया जाता है कि इसके पूरे डायमेंशन का सही उपयोग किया जा सके।

Samsung अगले फोल्डेबल फोन की इनर डिस्प्ले के लिए अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) की टेस्टिंग कर रहा है, जो Smartphone की डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने वाले ग्लास में 3% की मोटाई में होगा। साथ ही कम्पनी अपने फोल्डेबल डिवाइसेज़ के टिकाऊपन को भी बेहतर बनाने वाली है।

नए foldable phone में इनर डिस्प्ले के टॉप पर पंच-होल डिज़ाइन दिया जाएगा जिसमें सेल्फी कामा मौजूद होगा। यह डिज़ाइन हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Note 10 से मिलता है। बाहर की ओर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो फोन के फ्लिप ऑन होने के दौरान रियर पर दिखेगा और बंद होने पर फ्रंट की ओर दिखाई देगा। कहा जा रहा है कि कोरिया का टेक जायंट आगामी फोल्डेबल फोन के लिए अमेरिकन डिज़ाइनर Thom Browne के साथ साझेदारी कर रहा है।

वाया

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile