एक बार फिर से लीक हुई Samsung W2019 फ्लिप फ़ोन की डिटेल्स
Samsung W2019 फ्लिप फ़ोन के लॉन्च होने से पहले ही उसकी तस्वीरें एक बार फिर से वायरल हो चुकी हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब फ़ोन निर्माता कंपनी Samsung के W2019 फ्लिप फ़ोन के फ़ीचर्स के साथ उसकी तस्वीरें भी लीक हुईं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लीक हो रही डिटेल्स से फ़ोन के जल्द ही लॉन्च होने का संकेत हैं।
Surveyहाल ही में फ़ोन निर्माता कंपनी सैमसंग के W2019 फ्लिप फ़ोन की कुछ खबरें वायरल हुईं थीं। मोबाइल फ़ोन की तस्वीरों के साथ उसके कुछ फ़ीचर्स का भी खुलासा किया गया था। कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर भी इस स्मार्टफोन की तस्वीरें देखने को मिलीं हैं। ऐसा चीन की मुख्य सर्टिफिकेशन एजेंसी के ज़रिए यह पता चला है। फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि सैमसंग के फ्लैगशिप फ्लिप फ़ोन को कब लॉन्च किया जाएगा।
ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि कंपनी स्मार्टफोन की लॉन्च रके लिए इस समय ज़रूरी सर्टीफिकेशन्स इकट्ठा करने में लगी हुई है जिससे उसे जल्द से जल्द मार्किट में ला सके। कंपनी ने Samsung W2018 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था तो इससे यह आशंका जताई जा रही है कि Samsung W2019 को भी इस साल दिसंबर तक लाने की तैयारी की जा सकती है।
क्या है Samsung W2019 के फ़ीचर्स?
अगर Samsung W2019 के लुक्स या डिज़ाइन की बात करें तो यह Samsung W2018 से काफी मिलता है। यह डिवाइस Snapdragon 845 प्रोसेसर पर काम करती है। वायरल हुई तस्वीरों में यह साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही इसमें सीन ऑप्टिमाइज़र जैसा सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी दिया गया है। कंपनी के बाकी पिछले मॉडल्स की तरह ही Samsung W2019 में भी दो AMOLED डिस्प्ले मौजूद हैं जिसमें फुल एचडी रेसोल्यूशन उपलब्ध है। वैसे तो डिवाइस में Android 8.1 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम है पर आने वाले कुछ महीनों में इसे Android 9 Pie का अपडेट मिल सकता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile