Samsung के ये पांच स्मार्टफोंस Paytm पर मिल रहे हैं बढ़िया ऑफर के साथ

HIGHLIGHTS

मिल रहा है बढ़िया कैशबैक

Paytm mall पर हैं लिस्टेड

Samsung के ये पांच स्मार्टफोंस Paytm पर मिल रहे हैं बढ़िया ऑफर के साथ

अगर आप सैमसंग के स्मार्टफोंस के फैन हैं और एक नए फोन की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि सैमसंग के कुछ फोंस पर Paytm mall भारी डील्स ऑफर कर रहा है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो पेटीएम पर मिल रही इन डील्स पर नज़र डाल सकते हैं और डिस्काउंट के साथ ही कई नए फोंस पर बढ़िया कैशबैक भी पा सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A50

सैमसंग का यह फोन 18,490 रूपये में मिल रहा है और अगर आप MOBSAM5 प्रोमो कोड का उपयोग करते हैं तो 925 रूपये का कैशबैक पा सकते हैं। Galaxy A50 में आपको 6.4-inch full-HD+ Infinity-U Display नौच के साथ मिलती है। Galaxy A50 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 25-megapixel है और यह f/1.7 lens के साथ आता है। साथ ही 5-megapixel का secondary camera f/2.2 lens, के साथ और एक 8-megapixel tertiary sensor f/2.0 lens के साथ आता है। वहीँ Galaxy M40 में आपको जहाँ 16-megapixel का फ्रंट कैमरा मिलता है तो वहीँ Galaxy A50 में 25-megapixel का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy A70

Galaxy A70 स्मार्टफोन को 28,990 रूपये में सेल किया जा रहा है और अगर MOBSAM5 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करते हैं तो 1450 रूपये का कैशबैक भी पा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी A70 Android Pie पर आधारित One UI पर चलता है। ड्यूल-सिम वाले इस फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (डुअल 2.0 गीगाहर्ट्ज़+ हेक्सा 1.7 गीगाहर्ट्ज़) के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिया गया है। साथ ही 128 जीबी स्टोरेज दी गयी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A7

यह स्मार्टफोन पेटीएम मॉल पर 15,990 रूपये की कीमत में लिस्टेड है और MOBSAM1500 प्रोमो कोड का उपयोग करने पर यूज़र्स 1500 रूपये का कैशबैक पा सकते हैं। गैलेक्सी A7 की खासियत इसका ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। यह सैमसंग का पहला फोन है जो ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आया है। फोन के बैक पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर (जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है) तथा तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस के फ्रंट पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Samsung Galaxy A30

Samsung Galaxy A30 को इस समय 15,490 रूपये में लिस्टेड किया गया है और MOBSAM5 प्रोमो कोड का उपयोग करने पर 775 रूपये का कैशबैक पाया जा सकता है। Samsung Galaxy A30 में आपको 6.4-inch Full HD+ (2340 x 1080 pixels) Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 के साथ मिलती है। Samsung Galaxy A30 3GB RAM के साथ 32GB इन बिल्ट स्टोरेज / 4GB RAM के साथ 64GB  इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे  512GB तक microSD कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A30 Android 9.0 Pie आउट ऑफ़ द बॉक्स रन करता है और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A6

सैमसंग का यह फोन 15,490 रूपये की कीमत में लिस्टेड है और MOBSAM5 प्रोमो कोड का उपयोग करने पर 775 रूपये का कास्बैक भी ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी A6 स्मार्टफोन में एक 16-मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर आपको एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल रहा है। 
 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile