Poco M8 Power 5G भारत में 4 अगस्त को होगा लॉन्च, OLED डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी
Poco भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco M8 Power, 4 अगस्त 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले फ़ोन से जुड़ी हमारे सामने कुछ लीक्स और अफवाहें आई हैं। कंपनी के अनुसार फ़ोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसके साथ Poco की ब्रांडिंग भी दिखाई देती है। बाज़ार में यह स्मार्टफोन ऑरेंज कलर में भी उपलब्ध होगा।
SurveyPoco M8 Power की कन्फर्म डिटेल्स
फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फ़ोन 3 दिन तक चल सकता है।
Poco M8 Power के संभावित स्पेक्स
डिस्प्ले की बात करें तो Poco M8 Power 5G में 7-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो बहुत हि वाइब्रेंट और सिनेमेटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualocomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है जिसे दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। यह 4nm तकनीक पर आधारित चिपसेट है और सैमसंग द्वारा तैयार किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ़ोन में 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए फ़ोन के पीछे ड्यूल कैमरा मिलने की संभावना है जिसमें मेन कैमरे के साथ अल्ट्रॉवाइड या मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा पंच होल डिज़ाइन में मिलेगा। मॉड्यूल में 2 सर्कुलर रिंग्स दिए गए हैं जिनमें एक कैमरा सेंसर और दूसरा LED फ़्लैश है।
Redmi Note 7 में भी 8,000mAh बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। माना जा रहा है कि Poco M8 Power भारत में इससे मिलते-जुलते हार्डवेयर के साथ लॉन्च होगा।
हाल ही में स्मार्टफोन बाज़ार में जहां बढ़ती लागतों ने कीमतों को ऊपर धकेला है, वहां Poco M8 Power के सस्ते होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। कंपनी 4 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट में फ़ोन की कीमत, उपलब्धता और सभी आधिकारिक फीचर्स का भी खुलासा करेगी। तब तक के लिए इन डिटेल्स को पूरी तरह से सच न मानें।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! इस जगह सबसे सस्ते में खरीदने का मौका
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile