Samsung Galaxy S26 Ultra की पूरी तैयारी: प्री-ऑर्डर डिटेल्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च डेट और संभावित कीमत! सब कुछ यहां जानें

Samsung Galaxy S26 Ultra की पूरी तैयारी: प्री-ऑर्डर डिटेल्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च डेट और संभावित कीमत! सब कुछ यहां जानें

सैमसंग 2026 की अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी में है और इस लाइनअप का सबसे दमदार मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra होने वाला है। अभी हाल ही में सामने आए कुछ लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Samsung के आगामी Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S26 और Galaxy S26+ के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इस बार कंपनी का फोकस कैमरा क्वालिटी, AI फीचर्स और ओवरऑल यूज़र एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले जाने का लग रहा है। आइए Samsung Galaxy S26 Series और खासकर Galaxy S26 Ultra को लेकर सम्पूर्ण डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। इन डिटेल्स में प्री-ऑर्डर डिटेल्स से लेकर रिलीज टाइमलाइन, प्राइस और स्पेक्स आदि शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च डेट (संभावित)

हालांकि सैमसंग ने आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन भरोसेमंद लीक्स के अनुसार Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। यह इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने की संभावना जताई जा रही है और इसे ग्लोबली लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसी इवेंट में Galaxy S26 Ultra के साथ पूरी Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra प्री-ऑर्डर और सेल टाइमलाइन (संभावित)

लीक्स और रिपोर्ट आदि के अनुसार, Galaxy Unpacked इवेंट के ठीक अगले दिन यानी 26 फरवरी 2026 से Samsung Galaxy S26 Series (Galaxy S26 Ultra) के प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। वहीं, फोन की पहली सेल मार्च के दूसरे हफ्ते यानी 11 मार्च 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती खरीदारों को बेहतर एक्सचेंज वैल्यू, बैंक डिस्काउंट और सैमसंग सर्विस सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra की संभावित कीमत

Galaxy S26 Ultra की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 256GB बेस वेरिएंट की कीमत अंतरराष्ट्रीय लेवल पर करीब 1,299 डॉलर हो सकती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,34,999 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। इस बार सैमसंग 128GB स्टोरेज वेरिएंट को पूरी तरह हटाकर 256GB को बेस मॉडल बना सकता है।

सैमसंग गेलेक्सी एस26 अल्ट्रा: डिज़ाइन और डिस्प्ले कैसी हो सकती हैं?

डिज़ाइन आदि की बात करें तो ऐसा सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy S26 Ultra अपने पिछले मॉडल से ज्यादा स्लिम और प्रीमियम फील दे सकता है। लीक्स में राउंडेड कॉर्नर्स, नया कैमरा आइलैंड डिज़ाइन और सेंटर पंच-होल डिस्प्ले की बात सामने आई है। फोन में लगभग 6.9-इंच की Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें हाई ब्राइटनेस और बेहतर प्राइवेसी टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। कलर ऑप्शन्स में व्हाइट, कोबाल्ट वायलेट और स्काई ब्लू जैसे नए शेड्स आदि हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra: परफॉर्मेंस और हार्डवेयर अपग्रेड

Galaxy S26 Ultra में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को जगह मिल सकती है। इसके साथ फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज भी देखी जा सकती है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आएगा, जिसमें AI-बेस्ड फीचर्स सिस्टम लेवल पर इंटीग्रेट किए जाएंगे।

गेलेक्सी एस26 अल्ट्रा: कैमरा सेगमेंट में हो सकता है बड़ा बदलाव

कैमरा Galaxy S26 Ultra का सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकता है। लीक्स आदि के अनुसार फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एडवांस्ड टेलीफोटो ज़ूम मिलेगा। लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में भी बड़ा सुधार किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra: बैटरी और चार्जिंग क्षमता

Samsung फोन में 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Qi2 मैग्नेटिक सपोर्ट भी इस फोन के साथ वापस आ सकती है।

क्यों 2026 का खास फोन हो सकता है Samsung Galaxy S26 Ultra?

Samsung Galaxy S26 Ultra उन यूज़र्स के लिए खास होने वाला है जो कैमरा, AI फीचर्स और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस को ज्यादा तवज्जो देते हैं। अगर लीक्स सही साबित होते हैं, तो यह फोन 2026 का सबसे पावरफुल Android फ्लैगशिप बन सकता है और प्रीमियम सेगमेंट में यह कई फोन्स को कड़ी टक्कर भी दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Elon Musk की Starlink और गुजरात सरकार के बीच LOI: देखें स्टारलिंक के इंडिया लॉन्च और कीमत की सम्पूर्ण डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo