Samsung Galaxy S23 FE 5G को लेकर कई अनुमानों के बीच एक नई रिपोर्ट से संकेत मिला है कि स्मार्टफोन के 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
एक रिपोर्ट में से जानकारी मिली थी कि Samsung Galaxy S23 FE 5G को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। आइए स्मार्टफोन की कुछ नई डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
एक इंडस्ट्री सोर्स के रेफरेंस में गैलेक्सी क्लब ने बताया कि Samsung Galaxy S23 FE में प्राइमरी कैमरा के लिए 50MP का बेहतर सेंसर दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S23 FE 5G लॉन्च टाइमलाइन
Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च का समय नजदीक आता जा रहा है जबकि S23 FE को पूरी तरह तैयार होने में अभी काफी समय है। यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर में नए फोल्डेबल डिवाइसेज़ के रिलीज के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy S23 FE 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
Samsung Galaxy S23 FE एक्सिनोस 2200 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। अपकमिंग स्मार्टफोन 128GB और 256GB के दो स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आ सकता है। डिवाइस को या तो 6GB या 8GB रैम के साथ पेयर किया जा सकता है।
स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने की संभावना है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12MP टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल होगा। Samsung Galaxy S23 FE में 4,500 mAh बैटरी दी जा सकत है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile