Samsung Galaxy Z Flip 5 के रेंडर से एक बार फिर मिली बड़ी कवर स्क्रीन की डीटेल
Galaxy Z Flip 5 की खासियत इसकी कवर स्क्रीन होगी
सैमसंग ने कवर स्क्रीन पर कैमरा रिंग्स को रखा है
सैमसंग के फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC मिलेगा
Samsung Galaxy Z Flip 5 में बड़ी कवर स्क्रीन मिल सकती है। खबरों में भी पहले इन खबरों को देखा जा चुका है। हालांकि, OnLeaks के हवाले से Z Flip 5 के नए रेन्डर सामने आए हैं। चलिए देखते हैं अब तक मिली जानकारी के बारे में:
SurveySamsung Galaxy Z Flip 5 डिजाइन (रेंडर)
डिवाइस की खासियत Galaxy Z Flip 5 में मिलने वाली कवर स्क्रीन होगी जो Z Flip 4 की तुलना में बड़ी भी है और शेप में भी अलग है। सैमसंग ने कवर स्क्रीन पर कैमरा रिंग्स को रखा है और शेप असीमेट्ररिकल है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 स्पेक्स और फीचर्स (अनुमानित)
रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि डिवाइस में 3.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इनर डिस्प्ले 6.7 इंच की है जो डायागोनली रखी गई है। इसका डायमेंशन अनफोल्ड होने पर 165mm x 71.8mm x 6.7mm होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले फ्रन्ट के अलावा, फोन में इम्प्रूव्ड हिंज, गोरिला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और IP67 इनग्रेस प्रोटेक्शन दिया गया है। सैमसंग के फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC और अधिक बैटरी लाइफ मिलेगी।
Samsung Galaxy Z Fold 5 रेन्डर और स्पेक्स (अनुमानित)
OnLeaks और Smartprix की साझेदारी में Z Fold 5 के रेंडर सामने आए हैं। डिवाइस के डायमेंशन फोल्ड होने पर 154.9mm x 129.9mm x 6.3mm होंगे और अनफोल्ड होने पर 154.9mm x 67.1mm x 13.5mm होंगे। फोल्ड होने पर इनमें कोई गैप नहीं होगा।
यह वॉटरड्रॉप जैसे हिंज मेकनिज़म की वजह से होगा।
Z Fold 5 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस होगा और इसे इन्क्रिमेन्टल इम्प्रूवमेंट के साथ आएगा।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
