अपकमिंग Samsung Galaxy Note 10 Pro में हो सकती है बड़ी और दमदार बैटरी
Samsung Galaxy Note 9 की तुलना में बड़ी हो सकती है Note 10 Pro की बैटरी
4,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है डिवाइस
25 Watt charging सपोर्ट के साथ आ सकता है अपकमिंग डिवाइस
जैसा कि यह पहले ही सुनने में आया था कि सैमसंग अपने अपकमिंग Galaxy Note 10 के दो वैरिएंट्स लॉन्च कर सकती है, ऐसी ही एक और लीक रिपोर्ट इस डिवाइस को लेकर हाल ही में सामने आयी है। ये दो वैरिएंट्स 6.28-inch और 6.75-inch डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं और इनमें एक Galaxy Note 10 Pro शामिल हो सकता है। हाल ही में आये इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy Note 10 Pro में बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
SurveyGSMArena की एक रिपोर्ट की मानें तो कोरियन वेबसाइट में एक बैटरी की फोटो सामने आयी है जिसमें 4,500mAh बैटरी का ज़िक्र है और जो Galaxy Note 9 की तुलना में 500mAh ज्यादा है। लीक के मुताबिक बैटरी EB-BN975ABU सीरीयल नंबर दिया गया है। यह मॉडल नंबर SM-N975 से मिलता है, जो कि Galaxy Note 10 Pro का मॉडल नंबर है। इसके साथ ही Samsung leaker Ice Universe की रिपोर्ट्स भी सामने आयीं हैं जिसमें इस बैटरी के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक 25 Watt charging सपोर्ट केसाथ अपकमिंग डिवाइस आ सकता है।
आपको बता दें कि सैमसंग ने जिस तरह अपने S-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए उसमें Galaxy S10e, Galaxy S10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10 5G को जोड़ा था, ठीक वैसे ही अब वह अपनी Note लाइनअप के साथ कर रही है। Note सीरीज में दो स्मार्टफोन जोड़े जा सकते हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile