Samsung Galaxy M30s स्मार्टफोन TENAA पर स्पेक्स के साथ आया नजर

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M30s को TENAA पर देखा गया है

TENAA पर Galaxy M30s के कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं

इस डिवाइस में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है

Samsung Galaxy M30s स्मार्टफोन TENAA पर स्पेक्स के साथ आया नजर

Samsung Galaxy M30s मोबाइल फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 18 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके लिए लैंडिंग पेज अमेज़न इंडिया पर भी लाइव हो चुका है, जो आपको नोटिफाई मी दर्शा रहा है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के लॉन्च के करीब ही इसे TENAA की लिस्टिंग में देखा गया है। इसके कुछ स्पेक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, और अब TENAA के माध्यम से भी इसके कुछ स्पेक्स से पर्दा उठाया गया है। इस लिस्टिंग की मानें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन में यानी Galaxy M30s में आपको एक 6.4-इंच की FHD+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है। यह एक इनफिनिटी U स्क्रीन होने वाली है। फोन में आपको एक 24MP का सेंसर भी मिल सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि अभी तक इस मोबाइल फोन के प्रोसेसर के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इसमें आपको Exynos 9611 चिपसेट मिलने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको 6GB की रैम और 4GB रैम वाले वैरिएंट मिलने वाले हैं। यह आपको 64GB और 128GB स्टोरेज से लैस होकर मिलने वाले हैं। फोन में आपको एक 48MP का बैक मेन कैमरा मिलने वाला है, इसके अलावा आपको इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का डेप्थ सेंसर भी मिलने वाला है। फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी 18W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है। 

ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy M30s मोबाइल फोन को Rs 15,000 से Rs 20,000 की कीमत के अंदर 18 सितम्बर को दोपहर 12:00PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी की ओर से इसकी Galaxy A सीरीज में भी स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है। 

सामने आई लिस्टिंग से पता चलता है कि Galaxy A20s में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में एक 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, दूसरा 8MP 120° अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा तथा तीसरा कैमरा 5MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। जहां तक रुमर्स की बात है डिवाइस ग्रीन, ब्लैक और रेड विकल्प में आएगा।

Samsung Galaxy A20 Specifications

यह मोबाइल फोन एक 6.4-इंच की HD+ सुपर AMOLED पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको इनफिनिटी–V डिस्प्ले के साथ नौच भी मिल रहा है, यह एक वाटरड्राप नौच है। इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर Exynos 7884 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। 

अगर हम कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP के सेंसर के साथ एक 5MP का कैमरा कॉम्बो मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile