Samsung Galaxy A80 VS OnePlus 7 Pro: भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना
Samsung Galaxy A80 मोबाइल फोन को अभी हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया था, इसे Galaxy A सीरीज के नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक रोटेटिंग कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। हालाँकि इस मोबाइल फोन में आपको कई अन्य बढ़िया फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में आपको एक FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिल रही है, और यह ओक्टा-कोर स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ आया है। हालाँकि अगर हम OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन की बात करें तो इस मोबाइल फोन को Samsung Galaxy A80 को कड़ी टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है।
Surveyइस मोबाइल फोन में आपको एक फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिल रही है। आज हम इन दोनों ही स्मार्टफोंस के बीच स्पेक्स और कीमत के अलावा फीचर्स की तुलना करके देखने वाले हैं कि आखिर कैसे इन दोनों ही मोबाइल फोंस के बीच कौन सा मोबाइल फोन ज्यादा बेहतर है।
Samsung Galaxy A80 VS OnePlus 7 Pro भारत में कीमत
Samsung Galaxy A80 को Rs 47,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है और 22 से 31 जुलाई के बीच डिवाइस को प्री-बुक किया जा सकता है। जो यूज़र्स डिवाइस को प्री-बुक करते हैं उन्हें वन-टाइम रिप्लेसमेंट का बेनिफिट भी मिलेगा। 1 अगस्त से स्मार्टफोन की सेल शुरू हो जाएगी और फोन को सभी रिटेल स्टोर्स, ई-शॉप्स, सैमसंग ओपेरा हाउस और बड़े ऑनलाइन चैनल्स द्वारा खरीदा जा सकता है। फोन तीन रंगों घोस्ट वाइट, फैंटम ब्लैक और एंजेल गोल्ड विकल्प में खरीदा जा सकता है।
OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 48,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को आप (mirror Gray) रंग में मात्र Rs 52,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 8GB रैम और 256GB मॉडल में Nebula Blue रंग में लेना चाहते हैं तो आपको यह क्रमश: Rs 52,999 और Rs 57,999 में मिलने वाला है। इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को आप आलमंड रंग में Rs 52,999 के प्राइस में ले सकते हैं। यह मोबाइल फोन आपको Nebula Blue, Mirror Gray, और Almond colour में मिलने वाला है।
Samsung Galaxy A80 VS OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स के बीच अंतर
Samsung Galaxy A80 के स्लाइड-आउट कैमरा की बदौलत सैमसंग एज-टू-एज डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें न के बराबर बेज़ेल्स मौजूद हैं और यह एक 6.7 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है।
फोन को एल्युमीनियम केस और दोनों किनारों पर ग्लास से निर्मित किया गया है और रियर ग्लास पैनल बेहतर ग्रिप के लिए किनारों पर से कर्व बनाया गया है।
Galaxy A80 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है जो कि गेमिंग, ओवरलोक्ड GPU और HDR गेमिंग के सपोर्ट के लिए बेस्ट है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है हालांकि स्टोरेज को और नहीं बढ़ाया जा सकता है और डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद नहीं है। Galaxy A80 में वही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो Galaxy S10 में देखने को मिलता था। स्मार्टफोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आई है।
कैमरा की बात करें तो Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है जो 123-डिग्री फील्ड-ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। तीसरा सेंसर 3D ToF सेंसर है जो डेप्थ मेजरमेंट के काम आता है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है और लेज़र ऑटोफोकस एक अन्य यूनिट में मौजूद है जो कि प्लास्टिक का बना है और फ्रेम से उठता है। यह फ्रंट कैमरा का काम करने के लिए दूसरी ओर फ्लिप हो जाता है। यह फ्लिप होने में 1.2 सेकंड का समय लेता है और काफी बढ़िया लगता है।
OnePlus 7 Pro में आपको एक मेटल बिल्ड मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें एक ऑल-ग्लास डिजाईन दिया गया है। फोन में फ्रंट और बैक पर अआप्को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है। फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी पिक्सेल डेंसिटी 516 ppi है। यह HDR10+ सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से एनीमेशन, नेविगेशन और विडियो प्लेबैक काफी स्मूद हो जाता है।
जैसा कि कहा ही जा रहा था कि, OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है। वनप्लस की ओर से यह पहला ऐसा फोन है, जो स्नेपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन के अलावा अभी तक बाजार में इस चिपसेट वाला फोन है ही नहीं। हालाँकि परफॉरमेंस के मामले में देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर Honor View 20, Huawei P30 Pro और Galaxy S10E से होने वाली है।
अगर अब हम कैमरा की आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि वनप्लस 7 प्रो मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP Sony IMX 586 सेंसर मिल रहा है। इसे f/1.6 aperture lens और custom-made 7-element plastic lens के साथ देखा जा सकता है। यह सेंसर OIS और EIS को भी सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP telephoto lens भी मिल रहा है, जो आपको 3X zoom के साथ मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का ultra-wide lens भी मिल रहा है।
OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स भी बढ़िया और नई तकनीकी वाले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने इसके लिए डॉल्बी के साथ मिलकर बढ़िय गहनता से काम किया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले के मुकाबले यह 38 percent faster charging speed देता है। फोन को OxygenOS 9 के अलावा एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile