15 जून को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A80, कीमत होगी Rs 39,990

HIGHLIGHTS

शुरुआती कीमत होगी Rs 39,990

15 जून को हो सकता है लॉन्च

15 जून को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A80, कीमत होगी Rs 39,990

Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन को अप्रैल में थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है और यह लेटेस्ट स्मार्टफोन स्लाइडर मैकेनिज्म के साथ आता है जो ट्रिपल कैमरा को सेल्फी कैमरा की तरह काम करने की अनुमति देता है और इसकी बदौलत डिवाइस में एक नौच-लेस डिस्प्ले भी मिलती है। थाईलैंड में डिवाइस को लॉन्च किए जाने के बाद सैमसंग इंडिया के एग्जीक्यूटिव ने पुष्टि की थी कि डिवाइस को मई में लॉन्च किया जाएगा। 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A80 को 15 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत Rs 39,990 (~$575) रहेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung 15 जून को भारत में लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगा। Galaxy A80 को थाईलैंड में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जबकि रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A80 को दो वैरिएंट्स में उतारा जाएगा और इसकी कीमत क्रमश: Rs 39,990 (~$575) और Rs 44,990 (~$645) रखी जाएगी। हालांकि, अभी दोनों वैरिएंट्स के रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन का पता नहीं चला है।

Samsung Galaxy A80 स्पेसिफिकेशंस

स्लाइड-आउट कैमरा की बदौलत सैमसंग एज-टू-एज डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें न के बराबर बेज़ेल्स मौजूद हैं और यह एक 6.7 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है।

फोन को एल्युमीनियम केस और दोनों किनारों पर ग्लास से निर्मित किया गया है और रियर ग्लास पैनल बेहतर ग्रिप के लिए किनारों पर से कर्व बनाया गया है।

Galaxy A80 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है जो कि गेमिंग, ओवरलोक्ड GPU और HDR गेमिंग के सपोर्ट के लिए बेस्ट है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है हालांकि स्टोरेज को और नहीं बढ़ाया जा सकता है और डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद नहीं है। Galaxy A80 में वही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो Galaxy S10 में देखने को मिलता था। 

कैमरा की बात करें तो Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है जो 123-डिग्री फील्ड-ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। तीसरा सेंसर 3D ToF सेंसर है जो डेप्थ मेजरमेंट के काम आता है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है और लेज़र ऑटोफोकस एक अन्य यूनिट में मौजूद है जो कि प्लास्टिक का बना है और फ्रेम से उठता है। यह कामा फ्रंट कैमरा का काम करने के लिए दूसरी ओर फ्लिप हो जाता है। यह फ्लिप होने में 1.2 सेकंड का समय लेता है और काफी बढ़िया लगता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile